//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़। हरियाणा में घुसा टिड्डी दल शनिवार को गुड़गांव से फरीदाबाद पहुंच गया। शाम तक यह टिड्डी तक सोनीपत से होते हुए पानीपत पहुंच
सकता है। पानीपत के जिला उपायुक्त ने समालखा और इसराना खंड के किसानों को अलर्ट पर रहने की अपील की है। यह टिड्डी दल सोनीपत के रास्ते पानीपत जिले में शनिवार शाम तक एंट्री कर सकता है।
पाकिस्तान से आए इस टिड्डी दल की राजस्थान से भारत में एंट्री हुई थी। राजस्थान से यह महेंद्रगढ़ जिले से हरियाणा में प्रवेश कर चुका है। शुक्रवार को इस टिड्डी दल ने रेवाड़ी और नारनौल में किसानों की फसलों को चट कर दिया। अब यह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।
No comments :