//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली। दिल्ली से लगते गुड़गांव, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ की सीमाएं खोल दी गई है। दिल्ली पुलिस अब आने-जाने वालों की कोई चेकिंग नहीं कर रही है। दूसरी तरफ प्रदेश में 75 दिन के बाद गुड़गांव और फरीदाबाद को छोड़कर प्रदेशभर में धा
र्मिक स्थल खुल गए हैं। हालांकि मंदिरों में भीड़ कम दिखाई दी।
दिल्ली बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की रोक हट जाने के बाद सोमवार को ट्रैफिक सामान्य रहा। बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स हटा दिए गए और किसी तरह की कोई रोक टोक भी नहीं हो रही। इसलिए, गुड़गांव बॉर्डर पर जाम भी नहीं है। बता दें कि रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक सप्ताह के बाद दिल्ली बॉर्डर को खोलने का ऐलान किया था। इससे पहले मूवमेंट पास और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही जाने दिया जा रहा था।
No comments :