HEADLINES


More

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने सरपंच एसोसिएशन प्रधान महिपाल आर्या को ज्ञापन सौंपा

Posted by : pramod goyal on : Monday 25 May 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद  25 मई। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा सम्बंधित ( सीटू  ने आज सोमवार को सरपंच एसोसिएशन के  जिला प्रधान श्री महिपाल आर्या जी को उनके निवास  मिर्जापुर में जाकर मांगो का ज्ञापन सौंपा और  श्री महिपाल आर्या जी ने आशवासन दिया कि  वे  सभी सरपंचों से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों कि
माँगो को  सरकार के पास भेजने के लिए  खण्ड विकास एवम् पंचायत अधिकारियों को पत्र  भी लिखेंगे। यूनियन ने सुझाव दिया था। कि जैसे शहरों में 400 लोगों कि आबादी पर एक सफाई कर्मचारी है। उसी  तर्ज पर गाँवों मे भी 400  लोगों की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी नियुक्त किया जाए । ताकि गाँवों मे भी सफाई वयवस्था सूचारू रूप से चल सके । उन्होंने यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष देवीराम धौज, और राज्य के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, व जिला प्रधान दिनेश पाली को विशवास दिलाते हुए। कहा कि लाकडाउन के बाद सरपंच ऐशोसियशन कि ओर से ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन  हरियाणा की    एक मीटिंग उप मुख्यमंत्री मंत्री दोष्यंत चौटाला के साथ कराई जाएगी। उनकी मांगों को लागू करने पर जोर दिया जाएगा।   सरपंच  ऐशोसियशन के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपने के अभियान मे  आदि धर्म समाज संगठन के जिला प्रधान श्री जयपाल बैनीवाल  जी ने भी उनका सहयोग किया। उन्होंने ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा को विशवास दिलाया है कि उनके संघर्ष में आदि समाज हमेशा साथ  रेहगा। उन्होंने सरकार को सफाई कर्मियों की मांगो को लागू करने का अनुरोध किया। आज  ही  श्री   महिपाल आर्या जी ने सरपंच ऐशोसियशन के प्रदेश अध्यक्ष जी से भी यूनियन के नेताओं की फोन पर  बातचित कराई। इस मौके पर अशोक कुमार, जिला प्रधान दिनेश पाली,राज्य कोषाध्यक्ष  मनोज कुमार, और राज्य प्रधान देवी राम भी  थे।
Attachments area

No comments :

Leave a Reply