HEADLINES


More

रेड जोन बना एनसीआर, हरियाणा के 78 प्रतिशत मामले गुरुग्राम, पलवल, नूंह और फरीदाबाद में

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 7 April 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़। हरियाणा में एनसीआर इलाका कोरोना का रेड जोन बन गया है। यहां के गुरुग्राम, पलवल, नंहू और फरीदाबाद जिले में हरियाणा के कुल 78 प्रतिशत मरीज सामने आए हैं। अभी तक हरियाणा में कुल 121 कोरोना मरीज मिले हैं, इनमें से 95 मरीज अकेले इन चार जिलों से हैं। बाकि पूरे हरियाणा में महज 26 मरीज सामने आए हैं। 
हरियाणा में अब संक्रमित मिले जमातियों की संख्या 75 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या नूंह जिले की है। यहां कुल 29 जमाती संक्रमित हैं। पलवल में 25, गुरुग्राम में 2, फरीदाबाद में 11, अम्बाला में 2, भिवानी में 2, कैथल में 1, चरखी दादरी 1, जींद 1, फतेहाबाद 1 लोग संक्रमित हैं, जो मरकज से आए हुए थे। सभी धर्म प्रचार का काम कर रहे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों व गांवों से पकड़ा गया है।  

No comments :

Leave a Reply