HEADLINES


More

हरियाणा में एक दिन में कोरोना वायरस के बढ़ें 512 संदिग्ध मरीज

Posted by : pramod goyal on : Thursday 19 March 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़।
हरियाणा में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को 2529 संदिग्ध मरीज सामने आए थे, जिनकी संख्या बुधवार को बढ़कर 3041 हो गई है। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार 1 दिन में ही 512 नए संदिग्ध मरीज कोरोना के सामने आए हैं।पीजीआई रोहतक में बुधवार को कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीज पहुंचे। इनमें से दो यूके से आए हैं। जबकि एक महिला स्थानीय है। महिला जींद की रहने वाली बताई गई है। यह एक निजी अस्पताल में थी। यहां से उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के जरिए पीजीआई लेकर पहुंची। इस दौरान पूरी टीम बचाव किट पहने हुए थी। इन्हें देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।

फिलहाल इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। तीनों संदिग्धों को पीजीआई में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। वहीं पंजाब में बुधवार तक आठ लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। इन सभी लोगों को गहन चिकित्सीय देखरेख में रखा गया है। राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 के बारे में जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

No comments :

Leave a Reply