//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़। वित्तीय संकट का सामना कर रहे यस बैंक में हरियाणा सरकार के 2500 करोड़ के साथ ही दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 3500 कर्मचारियों के जीपीएफ के करोड़ों रुपये भी फंस गए हैं।
निगम अपने कर्मचारियों के जीपीएफ की राशि हर महीने यस बैंक में ही जमा कराता है। जिससे बैंक खाते में करोड़ों की राशि है। जीपीएफ फंसने से कर्मचारियों की हवाईयां उड़ गई हैं। कर्मचारी संगठन बिजली वितरण निगमों के उच्च अधिकारियों से संपर्क साध रहे हैं। करोड़ों रुपये का मामला होने के कारण निगमों के उच्च अधिकारियों की सांसें भी अटक हुई हैं। सरकार स्तर पर पूरे मामले को सुलझाने के लिए बातचीत चल रही है।
No comments :