HEADLINES


More

बेटों द्वारा मारपीटकर घर से निकाले वृद्व को देवीलाल वृद्वाश्रम ने अपनाया

Posted by : pramod goyal on : Monday 10 February 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
पलवल के रहने वाले एक वृद्व जिसे उसके तीन बेटों ने मारपीटकर घर से निकाल दिया था आज नवजन मोर्चा समिति(रजि0) ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम 2डी-ब्लॉक ब्लॉक ने उसे सहारा देकर नेक कार्य किया है। आश्रम के संचालक किशन लाल बजाज को बादशाह खान अस्पताल के किसी एबूलैस डाईवर का फोन आया कि बादशाह खान अस्पताल के गेट पर एक वृद्व लावारिस हालत में गुमसुम बैठा हुआ है। किशन लाल बजाज बिना समय गवाए अपनी धर्मपत्नी श्रीमति स्वर्णलता,सत्यपाल चौहान, सूरज आर्य,गौरव बजाज के साथ मौके पर पहुंचे और वृद्व को लेकर आश्रम आए। वृद्व ने बताया कि उसका नाम बदली पुत्र लाली
उम्र 72 वर्ष निवासी पलवल है उसके तीन बेटे है जो हमेशा उससे मारपीटकर करते थे। बीते दिन भी उन्होनें उससे मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। किशन लाल बजाज ने वृद्व को आश्वासन दिया कि वह आश्रम को ही अपना घर परिवार समझे। जब तक चाहे वह यहां रह सकती है और उसके खाने पीने और पहनने का सारा इंतजाम नवजन मोर्चा समिति(रजि0) की देखरेख में किया जाएगा। किशल लाल बजाज ने बताया कि इसकी लिखित सूचना 3 नंबर पुलिस चौकी मेेंं दे दी जाएगी।
                                             


No comments :

Leave a Reply