HEADLINES


More

मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद में नाॅलेज एण्ड रिसर्च सैन्टर का उद्घाटन किया

Posted by : pramod goyal on : Thursday 16 January 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद के पाली स्टोन क्रेशर जोन स्थित गुजरात इनविरो प्रोटैक्शन एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर (जीईपीआईएल) में नाॅलेज एण्ड रिसर्च सैन्टर का उद्घाटन किया तथा परिसर में पौधारोपण किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह नाॅलेज एण्ड
रिसर्च सैन्टर करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जीईपीआईएल की ओर से यहां पर एकीकृत सामान्य खतरनाक अपशिष्ट प्रबंधन उपचार, भंडारण और निपटान की सुविधा उपलब्ध है। इसे हरियाणा पर्यावरण प्रबंधन सोसायटी के सहयोग से 9 अप्रैल 2011 को हरियाणा राज्य को समर्पित किया गया था। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य हरियाणा राज्य में उद्योगों को खतरनाक अपशिष्ट निपटान समाधान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए वैज्ञानिक और प्रभावी समाधान प्रदान करना है। इस सुविधा में सुरक्षित लैंडफिल सैल, सामान्य खतरनाक अपशिष्ट भस्मीकरण (इनसिनरेशन) संयंत्र, वैकल्पिक ईंधन संसाधन सुविधा, भंडारण शैड, प्रयोगशाला आदि शामिल हैं। इस परियोजना के लिए भूमि हरियाणा पर्यावरण विभाग द्वारा आवंटित की गई है। यह परियोजना करीब 31 एकड़ भूमि में फैली हुई है।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री हरियाणा मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़, विधायक नीरज शर्मा, मण्डलायुक्त संजय जून, उपायुक्त यशपाल यादव, नगरनिगमायुक्त यश गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना व जीईपीआईएल के चेयरमैन गिरिस लूथरा व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

No comments :

Leave a Reply