HEADLINES


More

2020 मे सरकार को कर्मचारियों की भारी नाराजगी का सामना करना पडे़गा - सुभाष लांबा

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 1 January 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,1 जनवरी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार को सावधान किया है कि अगर पुरानी पेंशन बहाल नही हुई और कच्चे कर्मचारियों को पक्का  करने सहित समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान नही किया तो 2020 मे सरकार को क
र्मचारियों की भारी नाराजगी का सामना करना पडे़गा। जिसकी शुरुआत 8 जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से हो रही है। यह चेतावनी सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने हड़ताल की तैयारियों को लेकर बुधवार को बिजली निगम की एनएच-2 सब डिवीजन मे आयोजित गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए दी। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा के साथ, जिला प्रधान अशोक कुमार, जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर, कोषाध्यक्ष युदवीर सिंह खत्री,  एएचपीसी वर्कर यूनियन उप प्रधान सतपाल नरवत, शब्बीर अहमद,,युनिट प्रधान भूपसिंह, गिरीश चंद्र, करतार सिंह, नपाकसं हरियाणा के उप महासचिव सुनील चिडालिया आदि थे। गेट मीटिंग मे रोड़वेज कर्मचारियों की 7-8 जनवरी की हड़ताल का भी समर्थन करने का ऐलान किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने दावा किया कि यह हड़ताल ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगी। हड़ताल मे प्रदेश के लाखों की संख्या में  कर्मचारी व मजदूर शामिल होकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की मजदूर, कर्मचारी, किसान, नौजवान विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश प्रकट करेंगे। उन्होंने बताया कि कड़ाके की पड़ रही सर्दी के बावजूद  हड़ताल को सफल बनाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एंव इससे संबंधित विभागीय यूनियनों एवं एसोसिएशन ने जन संपर्क अभियान एवं गेट मीटिंग करने का अभियान तेज कर दिया है। इस हड़ताल में सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों,नगर निगमों, पालिकाओं, परिषदों, पंचायती राज संस्थाओं और विभिन्न परीयोजनाओं मे काम करने वाले  लाखों कर्मचारी और मजदूर शामिल होंगे। बुधवार को हड़ताल की तैयारियों को लेकर बिजली, ईएसआई, नगर निगम, हुड्डा, सिंचाई आदि विभागों में गेट मीटिंग की ओर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।

No comments :

Leave a Reply