HEADLINES


More

निगम कर्मचारियों ने जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन व मांग पत्र सौंपा

Posted by : pramod goyal on : Friday 27 December 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,  27 दिसम्बर। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के घोषित आन्दोलन के तहत आज नगर निगम के कर्मचारियों ने जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर उपायुक्त
के माध्यम से शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज के नाम ज्ञापन व मांग पत्र सौंपा। भोजन अवकाश के समय निगम कर्मचारी उपायुक्त कार्यालय पर एकत्रित हुए और एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। आज की सभा की अध्यक्षता संघ की जिला कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान श्रीनंद ढकोलिया ने की तथा मंच का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव सोमपाल झिझोटिया ने किया। आज के प्रदर्शन का नेतृत्व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के उप महासचिव सुनील कुमार चिण्डालिया, जिला प्रधान गुरचरण खाण्डिया, जिला सचिव नानकचंद खैरालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने किया।
कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के उपमहासचिव सुनील कुमार चिण्डालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार कर्मचारियों का शोषण कर रही है। प्रदेश की पालिकाओं, परिषदों व निगमों के कर्मचारियों ने 27 अगस्त 2019 से 30 अगस्त तक राज्यव्यापी हड़ताल की। हड़ताल के दौरान 30 अगस्त को संघ व सरकार के बीच हुए समझौते विभिन्न मांगों पर सहमति बनी, लेकिन सहमति होने के बाद भी सरकार ने ईमानदारी से मांगों को लागू नहीं किया। इसलिए संघ ने मानी हुई मांगों के पत्र जारी करवाने के लिए दोबारा सेे आन्दोलन का बिगुल बजा दिया है। अब ये कर्मचारी 3-4 जनवरी को आगामी आन्दोलन का निगमायुक्त को आन्दोलन का नोटिस देगें। उन्होंने बताया कि नगर निगम में ओल्ड फरीदाबाद व बल्लभगढ़ जोन में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन पिछले काफी दिनों से नहीं मिल पा रहा है। जिसकी वजह से इनका परिवार भूखमरी के कगार पर है। संघ नेताओं ने निगम प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर कर्मचारियों को जल्द से जल्द वेतन नहीं दिया तो नगर निगम का कर्मचारी निगम प्रशासन के खिलाफ तीखा आन्दोलन करेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर होने वाली आठ जनवरी की हड़ताल में भी पालिका, परिषदों व निगमों के 32 हजार कर्मचारी भाग लेगें।
आज की सभा में अन्य के अलावा कर्मी नेता प्रेमपाल, जितेन्द्र छाबड़ा, राजबीर चिण्डालिया, बल्लू चिण्डालिया, एसकेएस के नेता दर्शन सिंह सोया, मुकेश बेनीवाल, राकेश चिण्डालिया, विजय चावला, धर्म सिंह मुल्ला, महेन्द्र कुण्डिया, प्रकाश प्रचारी, वेद प्रकाश, श्योराज, चालक यूनियन से परशराम अधाना, रामकिशेार त्यागी, विरेन्द्र भण्डारी, नरेश भगवाना, दान सिंह, कमलेश, शकुन्तला, कविता, बीना, सुनीता, माया आदि मौजूद थे।

No comments :

Leave a Reply