HEADLINES


More

डी डांस अकेडमी की एलीना सूद ने आँखो पर पट्टी बांध कर डांस की शानदार प्रस्तुति

Posted by : pramod goyal on : Monday 23 December 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद :  डी जेड इवेंट कम्पनी द्वारा इंडिया डांसिंग स्टार 2019 ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। जिसमे पुरे भारत के लगभग 200 बच्चों फा
इनल तक पहुंचे थे । इंडिया डांसिंग स्टार 2019 के ऑडिशन चंडीगढ़ ,दिल्ली,नोएडा,गुरुग्राम,गाज़ियाबाद,मेरठ,मथुरा,मुंबई,आगर,रोहतक आदि में किए थे।शनिवार को सेक्टर 28 में इंडिया डांसिंग स्टार 2019 का फिनाले हुआ। जिसमे मुंबई से आए सूरज वर्मा,सुल्तानिया,वैभव शर्मा, वर्षा ने फिनाले को जज किया था। डांस प्रतियोगता में एक से बढ़कर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का  प्रदर्शन किया था। फिनाले में सोलो डांस में डी डांस अकेडमी फरीदाबाद से 9 साल की एलीना सूद ने आँखो पर पट्टी बांध कर हिपहॉप डांस व स्टंट की शानदार प्रस्तुति ने जजों दिल जीत लिया जिसमें उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एलीना सूद को 7100 का नकद व ट्रॉफी से नवाज़ा गया। इसी तरह ग्रुप डांस में डी डी ए करू ग्रुप में एलीना सूद ,एकांशी सूद,कनिष्क,आदर्श,देवानंद,सूरज,नितिन,कुणाल,आशु की प्रस्तुति को देख सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। उनकी प्रस्तुति को देख जजों ने ग्रुप डांस प्रतियोगिता में  डी डी ए करू ग्रुप को प्रथम स्थान से नवाज़ा जिसमे 11000 नकद व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जज सूरज वर्मा ने  डी डांस अकेडमी फरीदाबाद के कोरियोग्राफर मयंक व जतिन को बधाई देते हुए कहाकि उन्होंने ऐसा डांस पहले कभी नहीं देखा जिसमे बच्ची आँखो पर पट्टी बांध कर बिना डरे मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई है वह कबीले तारीफ है उसका श्रय कोरियोग्राफर को जाता है। उन्होंने कहाकि यह और अच्छी बात है कि  ग्रुप डांस के भी विजेता भी डी डांस अकेडमी फरीदाबाद के है। उन्होंने कहाकि फरीदाबाद में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आज यह बच्चों ने डांस प्रतियोगिया में प्रथम स्थान प्राप्त कर साबित कर दिखाया है और अपने गुरु व अपने माँ- बाप का नाम रोशन किया है। जज सूरज वर्मा  ने अपनी तरफ से डी डांस अकेडमी के बच्चों को नेपाल का ट्रिप दिया है।   

No comments :

Leave a Reply