HEADLINES


More

आठ जनवरी की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में हरियाणा के हजारों कर्मचारी भाग लेगें

Posted by : pramod goyal on : Friday 20 December 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,  20 दिसम्बर। आठ जनवरी की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में हरियाणा प्रदेश के सरकारी, अर्ध सरकारी, निगम, बोर्ड, कारपोरेशन, यूनिर्वसिटीज, शहरी स्थानीय निकायों के हजारों कर्मचारी भाग लेगें। यह दावा आज सैक्टर-12 स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय पर राष्ट्रीय मांग एवं नोटिस
दिवस के अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान अशोक कुमार की अध्यक्षता में दिए गए  धरने को सम्बोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने किया।
श्री शास्त्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 20 जुलाई के समझौते में मानी गई मांगें कैशलैश मेडिकल सुविधा देने, दुर्घटना बीमा एवं अन्य मांगों पर सहमति बनने के बाद भी लागू न करके प्रदेश के कर्मचारियों के साथ विश्वासघात किया है। श्री शास्त्री ने कहा कि जनसेवा के महकमों में सरकार आऊटसोर्सिंग, ठेकाप्रथा लागू कर प्रदेश के युवाओं का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि विभागों में विभिन्न पदों पर लगे अनुबंधित ठेकाप्रथा के कर्मचारी नियमित होने की राह देख रहे है, लेकिन सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए पॉलिसी बनाने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि वही विभागों में हजारों पद रिक्त है इन पदों पर भी सरकार भर्ती करने को तैयार नहीं। 12 राष्ट्रीय मांगों को लेकर देश के सभी कर्मचारी संगठन एवं राष्ट्रीय टे्रड यूनियनेें तथा 100 से अधिक किसान संगठन आठ जनवरी की हड़ताल में शामिल होकर भारत बंद करेगें। धरने के बाद डीडीपीओ राकेश मोर को सरकार के नाम मांग पत्र एवं हड़ताल का नोटिस सौंपा।
आज के इस धरने का संचालन सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला सहसचिव मुकेश बेनीवाल ने किया।
प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा के कोषाध्यक्ष युद्धवीर खत्री, आल हरियाणा पावर वर्कर यूनियन के उपाध्यक्ष सतपाल नरवत, सदस्य शब्बीर खान, नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य उपमहासचिव सुनील चिण्डालिया, रोडवेज यूनियन के राज्य स्तरीय नेता राम आसरे यादव, मैकेनिकल वर्कर यूनियन के नेता अतर सिंह केशवाल, टूरिज्म के नेता दिगम्बर डागर तथा राकेश चिण्डालिया, दर्शन सिंह सोया, देवेन्द्री शर्मा, ब्रजवती, कमला, हुडा वर्कर यूनियन के नेता धर्मवीर वैष्णव,  करतार सिंह सहित दर्जनों सरकारी विभाग के नेता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

No comments :

Leave a Reply