HEADLINES


More

हरियाणा मंत्रिमंडल का पहला विस्तार; 6 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली

Posted by : pramod goyal on : Thursday 14 November 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़. हरियाणा की 14वीं विधानसभा का पहला मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार को किया गया। इसमें 6 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। जिनमें भाजपा के 8, जजपा के 1 और 1 निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह ने शपथ ली। विधानसभा चुनाव में 40 सीटें जीतने वाली भाजपा ने 10 सीट वाली जजपा और 7 निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई है।
  • कैबिनेट मंत्री की शपथ ली- अनिल विज, कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह, जयप्रकाश, बनवारी लाल। 
  • राज्यमंत्री की शपथ ली- ओमप्रकाश यादव, कमलेश ढांडा, जजपा के अनूप धानक, हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह। 

No comments :

Leave a Reply