HEADLINES


More

11 राज्य भारी-भरकम ट्रैफिक जुर्माने के खिलाफ

Posted by : pramod goyal on : Thursday 12 September 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली. 11 राज्य भारी-भरकम ट्रैफिक जुर्माने के खिलाफ हो गए हैं। इनमें चार भाजपा शासित राज्य हैं। जुर्माना राशि में गुजरात में कटाैती होने
के अगले ही दिन बुधवार को भाजपा शासित राज्य उत्तराखंड ने भी जुर्माने की रकम घटा दी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी राज्य के अधिकारियाें काे गुजरात की तर्ज पर जुर्माना घटाने का आदेश दिया है। इस बीच, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री दिवाकर राओते ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर कहा- ‘नए मोटर व्हीकल एक्ट में जुर्माने की राशि हद से ज्यादा बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार से अनुरोध है कि इस पर दोबारा विचार करे और जरूरी संशोधन करके जुर्माने की राशि को कम करे।’
विपक्ष के साथ ही भाजपा शासित राज्याें में भी विराेध हाेता देख गडकरी ने कहा कि लाेगाें की जिंदगी बचाना उनकी अकेले की जिम्मेदारी नहीं है। मुख्यमंत्री चाहें ताे अपने राज्याें में जुर्माना घटा सकते हैं। लेकिन, उन्हें इसके नतीजाें की भी जिम्मेदारी लेनी हाेगी। कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब ने 1 सितंबर से लागू हुअर नया कानून अपने यहां लागू करने से इनकार कर दिया था।

No comments :

Leave a Reply