HEADLINES


More

हुड्डा के बाद अब किरण चौधरी ने की सोनिया गांधी से मुलाकात

Posted by : pramod goyal on : Friday 30 August 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस गुटबाजी को खत्म करने के लिए कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी पूरा जोर लगा रही हैं। इसी बीच शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद किरण चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव और हरियाणा कांग्रेस को लेकर चर्चा हुई।
एक दिन पहले यानि गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद हुड्डा ने मीडिया से कोई बात नहीं की। हालांकि सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी रोहतक में आयोजित हुड्डा की रैली से नाराज थी, जिसमें हुड्डा ने कहा था कि कांग्रेस अपने पथ से भटक गई है। सूत्रों का यह भी कहना है कि प्रदेशाध्यक्ष को लेकर चर्चा हुई, जिसमें सोनिया ने उन्हें प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने से मना कर दिया है। 

No comments :

Leave a Reply