HEADLINES


More

फ्री बिजली-पानी, स्कूल –अस्पताल चाहिए तो “आप” विकल्प है – जयहिन्द

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 6 August 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदबाद | आम आदमी पार्टी लगातार जुलाई से विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग ले रही है | इसी अभियान के चलते आज प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द फरीदाबाद की एनआईटी विधानसभा में पहुंचे | आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष अब तक 40 विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं से रूबरू हो चुके है और कार्यकर्ताओं में जोश भरा |
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सम्बो
धित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का एक –एक कार्यकर्ता दूसरी पार्टियों के एक हजार कार्यकर्ताओं के बराबर है | आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर पार्टी की जनहित के कार्यों का प्रचार कर रहे है | फरीदाबाद दिल्ली से सटा हुआ है लेकिन यहाँ पर सुविधाओं के नाम पर जनता के साथ धोखा किया जा रहा है | दिल्ली में 24 घंटे बिजली और 200 यूनिट बिलकुल फ्री है | जबकि फरीदाबाद में न तो बिजली आ रही है और जो आती है उसका बिल हजारों में आता है | यहाँ पर न पीने का पानी है न सरकारी स्कूल-अस्पतालों में कोई सुविधा है | फरीदाबाद में एक सरकारी बीके अस्पताल है जो खुद इमरजेंसी में है | इलाज व दवाइयों के लिए गरीबों को दर –दर भटकना पड़ रहा है | भाजपा के नेता अरावली को खा गये, पहाड़ खा गये | बारिश में सडकों पर बने स्वीमिग पुल भाजपा के विकास की पोल रहे है |फरीदाबाद की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है | भाजपा ने फरीदबाद को उजाड़ा है |
प्रदेशाध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा जनता के मुद्दों पर लड़ेगी और हरियाणा का मेनिफेस्टो भी जनसमस्याओं पर होगा | कार्यकर्त्ता हर विधानसभा में बूथ स्तर तक जा रहे है और पार्टी की नीतियों का प्रचार कर रहे है| सभी विधानसभाओं से जनता की समस्याओं को एकत्रित कर उन पर आम आदमी पार्टी अपना हरियाणा का मेनिफेस्टो तैयार करेंगी | अगर जनता को फ्री बिजली –पानी , सरकारी स्कूल-अस्पताल चाहिए तो जनता के सामने आम आदमी पार्टी विकल्प के रूप में है |
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व फरीदाबाद जिला अध्यक्ष हरेंदर भाटी, डॉ प्रिंस जिला उपाध्यक्ष , लोकसभा अध्यक्ष कुलदीप कौशिक, लोकसभा संगठन मंत्री जोगिन्दर वशिष्ठ, बडखल विधानसभा प्रधान, धर्मबीर भडाना , धरमेंदर हिन्दुस्तानी, महिला जिला अध्यक्ष गीता शर्मा,  नरेंदर सरोहा , राजूद्दीन , सीनियर एडवोकेट ओपी वशिष्ठ, प्रमोद शर्मा , अनिल गुप्ता,मिलन, सुनील ग्रोवर , राम कुमार चौहान , गजेंदर, अंकित , अजय गुप्ता सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ता मोजूद रहे |

No comments :

Leave a Reply