HEADLINES


More

हरियाणा कल से 3 सितंबर तक बरसात की संभावना

Posted by : pramod goyal on : Thursday 29 August 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : ,
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़। प्रदेश में बुधवार को उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। हिसार में तापमान 37.5 डिग्री पहुंच गया। भारतीय मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार माॅनसून मध्य भारत से उत्तर भारत की ओर मूव कर रहा है। यह 30 अगस्त से हरियाणा में सक्रिय हो जाएगा। इससे 3 सितंबर तक बारिश के आसार हैं। उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व आसपास के जिलों में 20 से 40 एमएम तक बारिश हो सकती है।
31 अगस्त और 1 सितंबर को दक्षिण हरियाणा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मॉनसून सीजन (1 जून से 30 सितंबर तक) प्रदेश में 462 मिलीमीटर बारिश सामान्य मानी जाती है। 28 अगस्त तक यह 351.5 मिमी. होनी चाहिए, लेकिन अब तक 232.8 मिमी बारिश हुई है। यानी अभी सामान्य से 118.7 मिमी (34%) कम बारिश हुई है। कोई भी जिला ऐसा नहीं है, जहां बारिश सामान्य से ज्यादा हो।

No comments :

Leave a Reply