HEADLINES


More

मलेरिया ना फैले इसके लिए विभिन्न विभागो के अधिकारियो को भी जिम्मेदारी मिले - अतिरिक्त उपायुकत

Posted by : pramod goyal on : Thursday 21 March 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,।   जिला में  मलेरिया ना फैले इसके लिए विभिन्न विभागो के अधिकारियो को भी जिम्मेदारी मिले ,उसे यथाशिघ्र पूरा करना सुनिश्चित करे। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त धर्मेन्द्र सिंह ने जिला स्तरीय बैठक मे उपस्थित अधिकारियो को सम्बोधित करते हुए कही। वे बुधवार को जिला स्तरीय एक्शन टेक्कन  कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।बैठक का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया।         अतिरिक्त उपायुकत ने स्वास्थ्य,नगर निगम ,हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण,जन स्वास्थ्य अ
भियान्त्रिकी,कृषि,महिला एवं बाल विकास ,सिचाई,डेयरी एवं पशु पालन,जिला विकास एवं पंचायत ,सूचना जन संपर्क एवं भाषा,राज्य परिवहन तथा शिक्षा विभाग सहित सम्बन्धित अधिकारियों को उनके विभाग से सम्बन्धि जिम्मेदारियो बारे एक करके विस्तार पूर्वक अवगत करवाया।         जिला उप सिविल सर्जन ने बताया कि मलेरिया बुखार मच्छरों के काटने से फैलता है। मच्छर ना फैले इसके कही भी गन्दा पानी इक्कठा ना होने दे। पूराने टायरो  आदि मे पानी कई दिनो तक न रहने दे।कूलरो ,पानी की टंकियो की नियमित साफ -सफाई करे। उन्होने कहा कि अपने आस पास स्वच्छता बनाए रखे।मच्छर गन्दगी मे ज्यादा फैलता है।                 

No comments :

Leave a Reply