HEADLINES


More

8-9 जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल ऐतिहासिक होगी - सुभाष लांबा

Posted by : pramod goyal on : Saturday 15 December 2018 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,15 दिसंबर। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष
लांबा ने दावा किया कि 8-9 जनवरी,2019 को होने वाली राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगी। जिसमें बीस करोड़ से ज्यादा कर्मचारी एवं मजदूर शामिल होंगे। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। महासचिव लाम्बा ने कहा कि 20 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रर्दशन किए जाएंगे और मुख्यमंत्री के नाम हड़ताल का नोटिस उपायुक्ततों को सौंपे जाएंगे। उन्होंने यह दावा सेक्टर-7 स्थित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला कार्यालय में आयोजित जिला कार्यकारिणी की मीटिंग में बोलते हुए किया। जिला प्रधान अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में बिजली, पशुपालन,वन, हुड्डा, नगर निगम,जन स्वास्थ्य, सिंचाई,लोक निर्माण, रोड़वेज, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि विभागों के संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिला कार्यकारिणी की मीटिंग में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा ने जिला प्रधान अशोक कुमार, सचिव युद्धवीर सिंह खत्री व प्रेस सचिव राजबेल देसवाल के साथ 8-9 जनवरी की हड़ताल का पोस्टर भी जारी किया।

No comments :

Leave a Reply