HEADLINES


More

घरों में घुसा यमुना का पानी:सामान निकालते हुए बिजली करंट से युवक की मौत

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 12 July 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी ने फरीदाबाद में बाढ़ जैसे हालात बना दिए हैं। बसंतपुर में पानी घर में घुस गया। युवक पानी में डूब रहा सामान निकालने के लिए घर में घुसा तो बिजली के करंट ने उसे झटका दे दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवक की जान प्रशासन की गलती से गई है। मृतक की पहचान सतीश (24) के रूप में हुई है। वह खेत बाड़ी का काम करता था।

बता दें कि बीते कल ही फरीदाबाद के डीसी विक्रम सिंह और डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ ने बसंतपुर इलाके का दौरा किया था। लोगों को वहां से हटने के आदेश दिए गए थे, लेकिन आज इसी बसंतपुर के खड्डा कॉलोनी में खेती-बाड़ी कर अपना गुजर-बसर करने वाले 24 वर्षीय सतीश की दर्दनाक मौत हो गई। वह बाढ़ के पानी में समाए अपने घर के अंदर से सामान निकालने के लिए गया था।

मृतक सतीश के भाई भूप सिंह की माने तो उसके साथ एक और युवक समान निकालने के लिए गया था। सतीश ने घर में रखे लोहे के संदूक काे उठाया तो वह करंट की चपेट में आ गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए। बिजली की सप्लाई कटवाने के बाद सतीश के शव को बाहर निकाला गया।

वहीं मृतक सतीश के परिजनों ने इस हादसे के पीछे जिला प्रशासन को दोषी ठहराया है। उनका कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाके से बिजली नहीं काटी गई। इसी लापरवाही के चलते यहां हादसा हुआ है।


No comments :

Leave a Reply