HEADLINES


More

कृष्णपाल गुर्जर ने शिविर में राहत सामग्री व भोजन के पैकेट वितरित किए

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 13 July 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 13 जुलाई। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज वीरवार को

गाँव बसंतपुर में जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा यमुना नदी पर लगाए गए शिविर में राहत सामग्री व भोजन के पैकेट वितरित किए। इस दौरान पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा तथा डीसी विक्रम सिंहएसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल सहित अन्य प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में हर आदमी को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। सरकार का  प्रयास है कि भारी बारिश के कारण यमुना नदी में अचानक बढ़े जल स्तर से फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र में किसी को भी जान और माल की कोई हानि ना हो।

भारत सरकार के भारी उद्योग और उर्जा विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में लगभग 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। शुक्रवार से यदि भारी बारिश नहीं हुई तो यमुना नदी में राहत होने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बसंतपुर में जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए राहत शिविरों में रह रहे लोगों से बातचीत की। वहीं उन्होंने राहत सामग्री और उनकी सुविधा के अनुरूप भोजन व अन्य सामग्री वितरित की। लोगों को प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि वे प्राकृतिक आपदा में अपना योगदान अवश्य दें। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा तथा डीसी विक्रम सिंह के साथ नाव में यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को लोगों को जरूरत के अनुसार रहनेखाने-पीने व अन्य सुविधाओं बारे दिशा-निर्देश भी दिए।


No comments :

Leave a Reply