//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद जिला के किसानों को रबी सत्र की फसलों के खराबे के लिए सरकार की ओर से प्राप्त लगभग 2.8 करोड़ रूपए की मुआवजा राशि उपायुक्त डा0 अमित कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देशानुसार पटवार सर्कल अनुसार अलग-अलग नियुक्त किए गए जिला के 10 एच.सी.एस. अधिकारियों की अध्यक्षता व निगरानी में बांटी जा रही है।
उपायुक्त डा0 अगवाल ने बताया कि एक मई को हुए इस राशि के वितरण शुभारम्भ के उपरान्त सम्बन्धित पटवारियों द्वारा किसानों को उनके गांवों के सरकारी स्कूलों अथवा चौपाल जैसे सार्वजनकि स्थानों पर ही मुआवजा राशि के चैक बांटे जा रहे हैं। यह कार्य सम्बन्धित एच.सी.एस. अधिकारी के अलावा जिला राजस्व अधिकारी और तहसीलदारोंकी निगरानी में किया जा रहा है। जिले में फसल मुआवजा राशि का वितरण कार्य 15 मई तक शत-प्रतिशत रूप में अवश्य पूरा किया जाना है।
उन्होनें पटवार सर्कल अनुसार बतौर प्रभारी अधिकारी लगाए गए एच.सी.एस. अधिकारियों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि पटवार सर्कल भूपानी व खेड़ी कला में सुनीता वर्मा, चीरसी व राजपुर कला में महबीर प्रसाद, भुआपुर व तिगांव में नरहरी बांगड़, तिलपत व फतेहपुर तगा में सतपाल सिंह तथा फिरोजपुर कल, प्लाजा व भनकपुर पटवार सर्कल में विक्रम सिंह मलिक को लगाया गया है। पटवार सर्कल मंझावली व मंधावली में प्रातपसिंह, झाड़सेंतली, गौंछी व सीकरी में डा0 प्रियंका सोनी, डीग फतेहपुर बिल्लोच, दयालपुर व चंदावली में गौरव अंतिल, छांयसा, चांदपुर व शाहजांहपुर में राजेश कुमार एच.सी.एस. अधिकारी जयदीप सिंह को फसल खराबा मुआवजा राशि की प्रमुखता से निगरानी करने हेतु लगाना गया है।
No comments :