फरीदाबाद। केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों को संरक्षण व सुरक्षा प्रदान करने वाले पहले से मौजूद कानूनो को समाप्त कर के नये चार लेबर कोड अर्थात श्रम संहिता में बदल दिया है। श्रमिक संगठनो ने पूरे देश में इस को लेकर विरोध प्रदर्शन हड़ताल के माध्यम से रूकवाने के प्रयास भी किए। परन्तु सरकार चंद पूंजीवादियों के दबाव में इनको लागू करने पर अमादा है। जिससे श्रमिकों का शोषण तथा अनैतिक दबाव बनाया जा सकता है। हिन्द मजदूर सभा के प्रांतीय अध्यक्ष एस डी त्यागी का कहना है कि अब एक अप्रैल से बदलाव को लागू किया जाएगा। इस लिए सभी श्रमिकों को अपने साथ लेकर इसके विरोध में लंच समय में गेट के बाहर निकल कर विरोध में प्रदर्शन करेंगे। लंच के बाद अपने कार्य स्थल पर पहुंचे और शाम को छुट्टी के बाद भी विरोध में नारे लगाते हुए अपने अपने घरों को वापस जाएं, काले कानूनों को वापस लो।
केंद्र सरकार द्वारा एक अप्रैल से लागू किये जाने वाले काले कानूनों का जमकर विरोध करें श्रमिक - एस डी त्यागी
Posted by :
pramod goyal
on :
Tuesday, 31 March 2026
0
comments
//# Adsense Code Here #//

No comments :