HEADLINES


More

हरियाणा विधानसभा सत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर विपक्ष काम रोको प्रस्ताव लाएगा

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 21 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू होने जा रहा है। विपक्ष ने सरकार को चारों तरफ से घेरने की तैयारी कर ली है। बिगड़ती कानून व्यवस्था पर विपक्ष काम रोको प्रस्ताव लाएगा। साथ विपक्षी हलकों में प्रॉक्सी MLA का मुद्दा भी सदन में गूंजेगा।

थानेसर से विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में अब तक नेता प्रतिपक्ष नहीं चुने पर जबाव दिया कि कांग्रेस अपनी विपक्ष की जिम्मेदारी बखूबी निभा भी रही है। जनता के सभी मुद्दों को विधानसभा में रखा जाएगा। इस पर सरकार को जवाब देना ही होगा। ्र


अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है। हर रोजा हत्याएं, बलात्कार और फिरौती मांगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस पर हम सरकार से चर्चा करेंगे कि सारे काम छोड़कर पहले बढ़ते अपराध को रोका जाए। इसके लिए काम रोको प्रस्ताव लॉ एंड ऑर्डर पर दिया जाएगा। कल देर रात अरोड़ा अमेरिका से विधायकी सम्मेलन से लौटे हैं।

No comments :

Leave a Reply