//# Adsense Code Here #//
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद द्वारा प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति के लिए जागरूकता रैली निकाली। इस जागरूकता रैली का आयोजन जूनियर रेड क्रॉस एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के मार्गदर्शन में अत्यंत प्रभावशाली ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय से एक जागरूकता रैली निकाली जिस में सौ से भी अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस रैली का नेतृत्व ज्योति गिल, गीता और प्राध्यापक निखिल द्वारा किया गया जिन्होंने न केवल छात्रा
ओं को संगठित करते हुए बल्कि स्लोगन, नारों आदि की सहायता से जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि विद्यार्थियों ने नशे को ना कहें, जीवन को हां कहें; से नो टू ड्रग्स से यस टू लाइफ आदि स्लोगन गा गा कर सामान्य जनों को नशे के बुरे प्रभावों से सचेत किया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस छात्राओं ने नशे की आदत समाप्त करने हेतु नारे लगाते हुए सराय ख्वाजा क्षेत्र में जन जागरूकता का संदेश फैलाया। इस रैली में विद्यार्थियों ने अत्यंत सृजनात्मक और संदेश परक स्लोगन के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को दर्शाया। आगामी दिनों में नशे के कुप्रभावों से जागरूक करने हेतु स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, नाटक, स्किट और माइम आदि का भी आयोजन किया जाएगा। अध्यापकों ने नशे के प्रारंभ से अंत तक की यात्रा को भावनात्मक रूप में बताया। इस जागरूकता अभियान में उपस्थित जनसमूह, विद्यार्थियों और अभिभावकों को नशे के दुष्प्रभावों से सावधान करते हुए जागरूक किया गया। इस के साथ साथ नशाग्रस्त समूह में आने वाले बच्चों के लिए एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें जागरूक किया गया तथा सहायता के लिए उपयुक्त संसाधनों की जानकारी दी गई।
इस अभियान की समस्त गतिविधियों में प्राचार्य मनचंदा एवं अध्यापकों सुशीला, गीता, ज्योति ने समन्वय किया और विद्यार्थियों को संदेशात्मक रचनात्मकता के लिए प्रेरित किया। इस जागरूकता अभियान में प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा का सकारात्मक दृष्टिकोण और निरंतर मार्गदर्शन प्रमुख आधार रहे। उनके प्रोत्साहन ने न केवल कार्यक्रम को दिशा दी, बल्कि विद्यालय के प्रत्येक सदस्य को युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित किया।
No comments :