//# Adsense Code Here #//
बल्लभगढ़ 17 अगस्त आर डब्ल्यू ए प्रोग्रेसिव सेक्टर 2 के पदाधिकारीयों ने आज पौधा रोपण का कार्य किया। उन्होंने अनेक स्थानों पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इनमें कई प्रकार के औषधियों के पौधे भी शामिल हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ उप प्रधान नरेश कुमार शर्मा ,कोषाध्यक्ष एसपी त्यागी, संस्था के प्रधान जगदीश अधाना, कार्यकारिणी के मेंबर ओमप्रकाश और संदीप विज ने मिलकर वृक्षारोपण किया। इसके महासचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डा
लते हुए बताया कि प्रत्येक जीव के लिए पौधों का बहुत महत्व है। पर्यावरण को बचाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को हर साल एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। पेड़ पौधे पर्यावरण का अनिवार्य हिस्सा है। धरती पर पेड़ और पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य और जानवरों की अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं है। वृक्षारोपण के बुनियादी लाभों में से यह है। कि हमें पेड़ पौधों से ऑक्सीजन मिलती है। यह कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ बनाने का काम करते हैं। इसके अलावा फल, लकड़ी, फाइबर, रबर ,आदि और भी बहुत कुछ प्रदान करते हैं। लोगों को वृक्षारोपण के महत्व पर ध्यान देते हुए अधिक से अधिक पेड़ पौधों को लगाना चाहिए। हम सभी को इसके लिए संवेदनशील होना चाहिए। इसका प्रचार प्रसार हमें अधिक करना चाहिए क्योंकि वृक्षारोपण मिट्टी को पकड़ कर उसे खिसकने से भी रोकता है। पेड़ों को उनके चिकित्सा गुणों के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह इस कार्यक्रम को फिर से शुरू किया जाएगा ।यह लगातार सितंबर माह के अंत तक जारी रहेगा।
No comments :