HEADLINES


More

by : pramod goyal

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस चौकी सिकरी एवं सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद की टीम द्वारा संयुक्त रूप से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिकरी में “पुलिस की पाठशाला” के तहत नशा मुक्ति, साइबर अपराध, डायल 112, दुर्गा शक्ति ऐप एवं महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 1200 विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार एवं भविष्य को बर्बाद कर देता है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, गलत संगति से बचने तथा खेलकूद एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग सेल की टीम ने साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए। विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, OTP, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा साइबर अपराध होने पर तुरंत

शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।


महिला सुरक्षा के विषय पर छात्राओं को डायल 112 की आपातकालीन पुलिस सहायता सेवा एवं दुर्गा शक्ति ऐप के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें जागरूक किया गया कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा या आपातकालीन स्थिति में बिना संकोच पुलिस की सहायता लें। साथ ही डायल 112 के सही उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना, साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताना तथा महिला सुरक्षा एवं पुलिस की आपातकालीन सेवाओं के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय की इंचार्ज श्रीमती प्रीति शर्मा, श्री नरेंद्र यादव, श्री मोहनलाल शर्मा, श्री अशोक पांचाल, श्री राजेश कुमार, श्रीमती स्नेहलता, लिपिक श्री संजीव कुमार सहित विद्यालय के समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रशासन ने फरीदाबाद पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने तथा नशामुक्त एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
by : pramod goyal

 हरियाणा में मकान बनाने के लिए प्लॉट के आकार के अनुसार निर्माण की अलग-अलग सीमाएं तय करने का प्रस्ताव है। इसके तहत मकान के कितने हिस्से में निर्माण हो सकेगा, कितने फ्लोर बनाए जा सकेंगे और कितना अतिरिक्त निर्माण किया जा सकेगा, इसके


नियम निर्धारित किए जाएंगे। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग ने हरियाणा बिल्डिंग कोड-2017 में बदलाव का प्रस्ताव तैयार किया है। इस पर एक दिसंबर तक आम लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव व आपत्तियां मांगी गई हैं।

प्रस्ताव के अनुसार, प्लॉट के आकार के आधार पर पांच श्रेणियां बनाई गई हैं। इनमें 100, 100 से 250, 250 से 350, 350 से 500 और 500 से 1000 वर्ग मीटर तक के प्लॉट शामिल हैं। नए प्रस्ताव में 200 वर्ग मीटर तक के प्लॉट पर 75 प्रतिशत और इससे बड़े प्लॉट पर 66 प्रतिशत तक जमीन पर निर्माण की अनुमति होगी। मकान ग्राउंड फ्लोर के साथ तीन मंजिल या स्टिल्ट पार्किंग के साथ चार मंजिल का बनाया जा सकेगा। भवन की अधिकतम ऊंचाई 16.5 मीटर होगी। पहले ऊंचाई 15 मीटर निर्धारित थी।

इसके अलावा एक बेसमेंट बनाने की अनुमति देने का प्रस्ताव है। प्रस्ताव के अनुसार 100 वर्ग मीटर तक के प्लॉट पर बेस एफएआर 165 प्रतिशत और अतिरिक्त एफएआर खरीदने के बाद अधिकतम 264 प्रतिशत निर्माण किया जा सकेगा।

100 से 250 वर्ग मीटर तक के प्लॉट पर बेस एफएआर 145 प्रतिशत और अधिकतम 264 प्रतिशत, 250 से 350 वर्ग मीटर तक के प्लॉट पर 130 प्रतिशत और अधिकतम 240 प्रतिशत, 350 से 500 वर्ग मीटर तक के प्लॉट पर 120 प्रतिशत और अधिकतम 240 प्रतिशत तथा 500 से 1000 वर्ग मीटर तक के प्लॉट पर बेस एफएआर 100 प्रतिशत और अधिकतम 240 प्रतिशत रखने का प्रस्ताव है।

by : pramod goyal

 हरियाणा सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के दावे कर रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों और डॉक्टरों की कमी इन दावों के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई है। 

प्रदेश में सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) के 645 स्वीकृत पदों में से करीब 219 पद खाली पड़े हैं। यानी करीब 35 फीसदी पद खाली पड़े हैं। एसएमओ की कमी का असर सरकारी अस्पतालों के प्रबंधन, मरीजों के इलाज की निगरानी और स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन पर पड़ रहा है। 
हरियाणा में एसएमओ के 75 फीसदी पद पदोन्नति से भरे जाते हैं, जबकि 25 फीसदी पोस्टें सीधी भर्ती से भरी जाती हैं। पिछले कुछ साल से सीधी भर्ती रुकी हुई है, ऐसे में पद खाली हो गए हैं। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन सीधी भर्ती का विरोध करती आई है। एसोसिएशन का तर्क है कि सीधी भर्ती से पदोन्नति से भरे जाने वाले डॉक्टरों के लिए सीमित अवसर होते हैं। अक्सर मेडिकल ऑफिसर से सीनियर मेडिकल ऑफिसर बनने में कम से कम 18 से 20 साल लग जाते हैं। उसके बाद सिविल सर्जन बनना और मुश्किल होता है। हालांकि पिछले साल सरकार ने एसोसिएशन की मांग पर सहमति जता दी थी। मगर अब तक सीधी भर्ती रोकने के लिखित आदेश जारी नहीं हुए हैं।
प्रदेश के 12 जिलों में सीएमओ की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम और फतेहाबाद समेत अन्य जिले शामिल हैं। इन जिलों में पीएमओ को अतिरिक्त जिम्मेदारी देकर काम चलाया जा रहा है। इससे अधिकारियों पर दोहरी जिम्मेदारी का बोझ बढ़ता है और उनके नियमित कामकाज पर भी असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ और प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर (पीएमओ) के कुल 45 स्वीकृत पदों में से 26 पद खाली हैं।


by : pramod goyal

 फरीदाबाद में बुधवार सुबह एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना सरूरपुर गांव की है। उसका शव खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

मृतक की पहचान गांव के ही सचिन (22) के रूप में हुई है। वह दो दिन से लापता था। परिवार का कहना है कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सचिन के पिता जगबीर ने बताया कि वे सरूरपुर के श्याम नगर में रहते हैं। सुबह एक युवक उनके पास आया और सूचना दी कि सचिन का शव खेत में पड़ा है। वे मौके पर पहुंचे तो सचिन के गले पर चोट के निशान थे। सचिन सोमवार से लापता था। वह एक कंपनी में काम करता था और अविवाहित था। पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।

मुजेसर थाना प्रभारी पुरन सिंह ने कहा- सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। आसपास CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीमें भी लगी हुई हैं। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। अभी कारणों का पता नहीं लग पाया है।

by : pramod goyal

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा जुआ खेलने व खिलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने NIT-3 स्थित THE GRAND HERITAGE होटल की चौथी मंजिल पर छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल के कमरे में कुछ व्यक्ति ताश व गिट्टी के माध्यम से रुपये दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की और मौके से 12 व्यक्तियों को काबू किया।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान धीरज अग्रवाल, अम्बर, जतिन, राहुल शर्मा, दीपक दलाल, टिकू भाटी, बलराम सैनी, नीरज विरमानी, अभिषेक, राज सिंह, अनुज व अंशुल गुप्ता के रूप में हुई है। पूछताछ में अम्बर, राहुल शर्मा और धीरज अग्रवाल ने बताया कि वे कमीशन पर जुआ खिलाते थे।

पुलिस टीम ने मौके से कुल 61,720 रुपये नकद, 48 गिट्टी, 24 ताश के पत्ते तथा 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपितों के खिलाफ थाना SGM नगर में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

by : pramod goyal

 *फरीदाबाद:* आगामी धनतेरस, दीपावली, विश्वकर्मा पूजा, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न करवाने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल के दिशा-निर्देशानुसार बल्लभगढ़ जोन के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बाजारों, धार्मिक स्थलों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।



पुलिस प्रवक्ता अनुसार बल्लभगढ़ शहर, आदर्श नगर, सदर बल्लभगढ़, तिगांव एवं छायंसा सहित विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस की विशेष टीमें दो शिफ्ट में ड्यूटी करेंगी। प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। अंबेडकर चौक, बस स्टैंड, चावला कॉलोनी, अग्रसेन चौक, डीलर चौक, मलेरना रोड, सब्जी मंडी, चंदावली पुल, जाट चौक बाईपास एवं IMT चौक सहित प्रमुख 18 स्थानों पर नाकाबंदी कर चेकिंग की जाएगी।

आपातकालीन सहायता के लिए *13 ERV प्वाइंट सहित PCR, राइडर एवं हाईवे पेट्रोलिंग टीमों* को सक्रिय किया गया है। इसके अलावा ज्वैलरी शोरूम, होटल, धर्मशालाओं एवं प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जाएगी और अफवाह फैलाने अथवा धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि* त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, लगातार गश्त करने और संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी निगरानी रखेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस टीमें अलर्ट रहेंगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

*फरीदाबाद पुलिस की अपील:*

नागरिक खरीदारी के दौरान अपने सामान एवं कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें, वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा करें और यातायात नियमों का पालन करें। सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूचनाएं साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।
by : pramod goyal

 झज्जर में STF रोहतक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा हैरियर और हुंडई ऑरा गाड़ी से 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बहादुरगढ़-रोहतक नेशनल हाईवे पर रोहद टोल प्लाजा के पास एसटीएफ ने दोनों गाड़ियों को पकड़ा।

गाड़ियों में सवार एक युवती सहित पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं। डीएसपी (DSP) शमशेर दहिया के मुताबिक, टाटा हैरियर से KF 7.65 और BMM KF बोर के 24,400 कारतूस तथा हुंडई ऑरा से BMM KF के 600 कारतूस बरामद किए गए।

बिहार पुलिस की ओर से इसकी सूचना एसटीएफ को मिली थी। बताया गया था कि भोजपुर में 2 नवंबर को 19 हजार कारतूसों के साथ तीन आरोपी पकड़े गए थे। इनका लिंक सिरसा के एक गन हाउस से सामने आया है, जहां से ये कारतूस खरीदे गए थे।

फिलहाल, इतनी बड़ी संख्या में कारतूसों की बरामदगी ने हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब हरियाणा के साथ-साथ यूपी और बिहार पुलिस की टीमें इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही हैं।


by : pramod goyal

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा लूटपाट एवं छीना-झपटी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 1 नवंबर की रात को NHPC चौक पर वेटर से मारपीट कर मोबाइल फोन छीनने के मामले मेंअपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम


ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक निवासी जटावरी, मथुरा उत्तर प्रदेश तथा साहिल निवासी गांव गंगोली, रायबरेली उत्तर प्रदेश, हाल निवासी परमेश्वरी कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार गौतम राय निवासी गांव धौन कोल, जिला उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल, हाल निवासी गांव मेवला महाराजपुर, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 01 नवम्बर की रात करीब 2 बजे वह काम खत्म करने के बाद NHPC चौक, दिल्ली-मथुरा रोड पर ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों व एक स्कूटी पर सवार होकर चार युवक वहां पहुंचे। जिन्होंने शिकायतकर्ता व उसके साथियों के साथ मारपीट की और शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 नवंबर को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि वारदात में शामिल चारों आरोपी दोस्त हैं और उन्होंने मिलकर लूट की योजना बनाई थी। योजना के अनुसार चारों NHPC चौक पहुंचे और शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी अशोक से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी साहिल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि आरोपी अशोक को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अन्य दो आरोपितों कि तलाश जारी है..
by : pramod goyal


 *फरीदाबाद, 03 नवंबर 2026।*


हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की फरीदाबाद, गुरुग्राम और रेवाड़ी यूनिटों ने 1 जुलाई 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चार महीनों में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए कुल 45 मामले दर्ज किए और 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान तीनों यूनिटों ने नशीले पदार्थों की भारी मात्रा बरामद की और अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेजों व आमजन के बीच 31 जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए।

ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार के निर्देशन तथा डीआईजी राजेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में इन तीनों यूनिटों ने सूचना-आधारित कार्रवाई को तेज किया।

*चार माह में 45 मुकदमे, 11 कमर्शियल क्वांटिटी के*

तीनों यूनिटों में दर्ज कुल 45 मुकदमों में से 11 मामले कमर्शियल क्वांटिटी (व्यावसायिक मात्रा) के रहे, जो कुल मामलों का लगभग एक-चौथाई हैं। इसके अलावा 32 मामले इंटरमीडिएट क्वांटिटी और 2 मामले स्मॉल क्वांटिटी के रहे। कमर्शियल क्वांटिटी के मामले सबसे गंभीर माने जाते हैं, क्योंकि इनमें संगठित तस्करी नेटवर्क की आशंका रहती है।

*यूनिट-वार कार्रवाई*

फरीदाबाद यूनिट ने 18 मुकदमे दर्ज कर 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 2 कमर्शियल, 15 इंटरमीडिएट और 1 स्मॉल क्वांटिटी के मामले हैं। यूनिट ने 205.278 ग्राम हेरोइन, 6.96 किलोग्राम गांजा, 6.194 किलोग्राम पोस्त चूरा, 8.90 ग्राम कोकीन, 6,480 नशीली कैप्सूल व टैबलेट, 386 नशीले इंजेक्शन और 24 कोडीन सिरप बरामद किए। यूनिट ने 5 जागरूकता कार्यक्रम किए। तीनों यूनिटों की कुल हेरोइन बरामदगी का करीब 72 प्रतिशत हिस्सा फरीदाबाद यूनिट का रहा।

वहीं गुरुग्राम यूनिट ने इस अवधि में 19 मुकदमे दर्ज किए और 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 7 कमर्शियल, 11 इंटरमीडिएट और 1 स्मॉल क्वांटिटी का मामला शामिल है। तीनों यूनिटों के कुल 11 कमर्शियल मामलों में से 7 गुरुग्राम के हैं। यूनिट ने 163.71 ग्राम MDMA, 43.26 ग्राम कोकीन, 40.39 ग्राम हेरोइन, 6.92 किलोग्राम गांजा और 24 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए। यूनिट ने सबसे ज्यादा 19 जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए।

रेवाड़ी यूनिट ने 8 मुकदमे दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 2 कमर्शियल और 6 इंटरमीडिएट क्वांटिटी के मामले हैं। यूनिट ने 38.14 ग्राम हेरोइन, 3,600 ट्रामाडोल कैप्सूल और 8 बोतल कोडीन सिरप बरामद किया तथा 7 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

*1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक तीनों यूनिटों ने मिलकर बरामद किया:*

• 283.808 ग्राम हेरोइन
• 163.71 ग्राम MDMA
• 52.16 ग्राम कोकीन
• 13.88 किलोग्राम गांजा
• 6.194 किलोग्राम पोस्त चूरा
• 10,104 नशीली कैप्सूल व टैबलेट (ट्रामाडोल सहित)
• 386 नशीले इंजेक्शन
• 32 बोतल कोडीन सिरप

इन आंकड़ों से पता चलता है कि फरीदाबाद-गुरुग्राम-रेवाड़ी क्षेत्र में हेरोइन व गांजा जैसे पारंपरिक नशों के साथ एमडीएमए व कोकीन जैसे सिंथेटिक नशे और नशीली फार्मा दवाइयां भी बड़ी चुनौती बनी हुई हैं, जिन पर ब्यूरो की विशेष नजर है।

*कमर्शियल क्वांटिटी के मामलों में नशे के स्रोत और सप्लाई चेन तक पहुंचना ही लक्ष्य: डीआईजी राजेंद्र कुमार मीणा*

डीआईजी एचएसएनसीबी राजेंद्र कुमार मीणा

ने कहा: "नशे के खिलाफ हमारी लड़ाई केवल गिरफ्तारी और बरामदगी तक सीमित नहीं है। हर मामले में, खासकर कमर्शियल क्वांटिटी के मामलों में, हमारा जोर नशे के स्रोत और सप्लाई चेन तक पहुंचने पर है। साथ ही जागरूकता और पुनर्वास भी हमारी रणनीति का अहम हिस्सा हैं। चार महीनों में तीनों यूनिटों की टीमों ने अच्छा काम किया है और यह अभियान आगे भी इसी तेजी से जारी रहेगा। मैं आमजन से अपील करता हूं कि नशे से जुड़ी कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस या ब्यूरो को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।"

*प्रवर्तन के साथ जागरूकता पर भी जोर*

ब्यूरो ने प्रवर्तन के साथ-साथ जन-जागरूकता को भी समान महत्व दिया है। इस अवधि में गुरुग्राम यूनिट ने 19, रेवाड़ी यूनिट ने 7 और फरीदाबाद यूनिट ने 5, यानी कुल 31 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें विद्यार्थियों, युवाओं, अभिभावकों और आमजन को नशे के दुष्परिणामों व एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा नशे की सूचना पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

*आमजन से सहयोग की अपील*
एचएसएनसीबी ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस या एचएसएनसीबी के संज्ञान में लाएं। सूचना एचएसएनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 या मानस टोल-फ्री हेल्पलाइन 1933 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।