HEADLINES


More

युवक को जबरन स्कूटी पर बैठाकर खेतों में ले गये, मारपीट कर मोबाइल फोन छीना, आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 26 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: थाना पल्ला क्षेत्र में युवक को जबरन स्कूटी पर बैठाकर सरस्वती कॉलोनी, पल्ला स्थित खेतों में ले जाकर डंडों व लोहे की रॉड से मारपीट करने तथा मोबाइल फोन छीनकर ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान समीर निवासी गांव कदौली, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी दुर्गा एन्क्लेव, फरीदाबाद के रूप में हुई है। जिसको माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार अनुराग मिश्रा निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश, हाल मीठापुर एक्सटेंशन, दिल्ली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 8 मई 2026 को अल सुबह करीब 2:30 बजे वह अपने दोस्त आयुष उर्फ रिषि के साथ बाईपास रोड स्थित यूनिवर्सल अस्पताल, सेक्टर-37 के पास पराठे की दुकान पर मैगी खाने गया था। इसी दौरान दीपू नामक युवक अपने दो साथियों के साथ वहां आया और उसके दोस्त आयुष उर्फ ऋषि को पकड़कर साइड में ले जाने लगा। आयुष उर्फ ऋषि का कुछ महीने पहले दीपू के साथ झगड़ा हुआ था और इसी रंजिश के चलते दीपू उसके साथ मारपीट करना चाहता था। दुकान पर मौजूद लोगों की आवाज सुनकर दीपू और उसके साथी वहां से चले गए। इसके बाद जब वो स्कूटी से अपने घर जा रहे थे तो दीपू ने अपने साथियों के साथ उनका पीछा किया और सेक्टर-37 फरीदाबाद की मार्केट के पास उनको रोक लिया। शिकायतकर्ता के साथ ही अर्णव और आयुष उर्फ ऋषि वहां से भाग गए, जबकि दीपू और उसके साथियों ने शिकायतकर्ता को पकड़ लिया और जबरन सरस्वती कॉलोनी, पल्ला के खेतों में ले गए।

जहां पर दीपू व उसके साथियों ने उसके साथ डंडों व लोहे की रॉड से मारपीट की और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने आरोपित समीर को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना के समय आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की थी। घटनाक्रम में तीन किशोरों को पहले ही अभिरक्षा में लिया जा चुका है।


No comments :

Leave a Reply