फरीदाबाद। अभी तक आपने कर्मचारी वर्ग ही अपनी मांगो को लेकर आंदोलन करते देखे होंगे। लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि अधिकारी भी कर्मचारी यूनियन की आड़ लेकर न केवल धरना -प्रर्दशन कर रहे है। बल्कि भाजपा की ओछी राजनीती का शिकार हो रहे है।
निगम एक्स ई एन डालचंद शर्मा और पार्षद दीपक यादव विवाद में एक्स ई एन डालचंद शर्मा ने कर्मी यूनियन के साथ मिलकर इतनी हवा दीऔर निगम प्रसाशन को पार्षदों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने का दबाव बनवाया। कर्मचारी यूनियन भी न जाने क्यों अधिकारी का इस कदर समर्थन कर रही है। जबकि विवाद केवल इतना है कि एक्स ई एन डालचंद शर्मा भाजपा के अपने एक आका के कहने पर जनहित कार्यो में अड़ंगा लगा रहे थे। उन्हें आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है, केवल अपने राजनैतिक आका को खुश करना है। पार्षद दीपक यादव भी उनके कार्यालय में स्वीकृत कार्यो को चालू न करवाने के लिए ही गए थे। लेकिन एक्सईएन सबके सामने पल्ला झाड़ते नजर आये। अधिकारी द्वारा यूनियन बाजी करके धरना - प्रदर्शन करना कहा तक उचित है और आला अधिकारी इस पर क्या कारवाही करेंगे। यह सोचनीय विषय है।

No comments :