HEADLINES


More

चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद, तीन वाहन चोर गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 28 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 28 अगस्त। शहर में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के निरन्तर में अपराध AVTS 2 और अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीमों ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चोरी की 2 मोटरसाइकिलें बरामद कर 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने सभी आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


*सेक्टर-17 थाना क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में एक गिरफ्तार*

पुलिस प्रवक्ता अनुसार थाना सेक्टर-17 क्षेत्र में 22 जुलाई को मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच अपराध शाखा AVTS 2 की टीम द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने प्रेम कुमार वासी गांव गंगरौली, मथुरा हाल लाल कुंआ, दि

ल्ली को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ के बाद उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। 

*अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार*

एक अन्य मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने भी 2 वाहन चोरों  को जेल से प्रोडेक्शन पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर-58 में दर्ज एक वाहन चोरी के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने गोपाल निवासी गांव बगीचा, आगरा, उत्तर प्रदेश, हाल सिही, सेक्टर-8, फरीदाबाद तथा रविन्द्र निवासी गांव निठार, भरतपुर, राजस्थान, हाल सिही, सेक्टर-8, फरीदाबाद को प्रोडेक्शन पर लेकर गिरफ्तार किया तथा उनके निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

सभी आरोपितों को नियमानुसार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

No comments :

Leave a Reply