HEADLINES


More

निगम द्वारा दी जाने वाली सभी जन सुविधाएं हर परिस्थिति में नियमित एवं सुचारू बनाए रखने की अपील

Posted by : pramod goyal on : Thursday 6 May 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद - नगर निगम प्रशासन सरकार के आदेशो के अनुसार   सभी नगर निगम  कर्मचारियों को कोविड  वैक्सीन की डोज दने तथा कोविड-19 वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर कोविड केयर सेन्टर  खोलने की  मांग करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान


नरेश कुमार शास्त्री ने नगर निगम के कर्मचारियों से नगर निगम  द्वारा दी जाने वाली सभी जन सुविधाएं हर परिस्थिति में नियमित एवं सुचारू बनाए रखने की अपील की है। श्री शास्त्री ने नगर निगम प्रशासन से कर्मचारियों को सेफ्टी उपकरण , समय पर वेतन  देने,एवं कोविड-19 वायरस से संक्रमित कर्मचारियों के इलाज के लिए निगम स्तर पर कोविड केयर सेंटर बनाने की भी मांग की है। श्री शास्त्री ने कहा कि इस दौर में स्थानीय निकाय द्वारा प्रदान की जाने वाली जन सुविधाएं सफाई,सीवर, स्ट्रीट लाइट, पीने की पानी की सप्लाई व जनता में जागरूकता लाने का काम कर्मचारियों के जिममे है। और प्रदेश के पालिका परिषद और निगमों के कर्मचारी ईमानदारी निष्ठा के साथ अपना दायित्व निभा रहे हैं।

 नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री,  उपमहासचिव सुनील चिंडालिया, संघ के केंद्रीय कमेटी के नेता  व सीवर मैन यूनियन के प्रधान सुभाष फेटमार , जिला प्रधान गुरुचरण खांडिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उपप्रधान बहन  ब्रज  वती के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बहन व्रज वती की मौत से प्रदेश के कर्मचारियों को भारी आघात पहुंचा है उन्होंने कहा कि बहन ब्रजj वती संघ की जुझारू संघर्षशील नेता थी जिनकी छतिपूर्ति नहीं हो सकती। कर्मचारी नेताओं ने हरियाणा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा  कि नगर निगम के कई दर्जन कर्मचारी संक्रमित भी हुए हैं। कई कर्मचारियों की मौतें भी हुई है  इसमें मुख्य कारण कर्मचारियों कोविड वेक्सीन की डोज न देना व समय पर इलाज नही होना मुख्य कारण रहे हैं। संघ नेताओ ने सरकार की भी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जनता को अति महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जैसी सेवाएं देने वाले प्रदेश के सफाई कर्मचारियों को भी नगर निगम सैनिटाइजर, मास्क, गलब्स, पी पी किट, साबुन, तेल, अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। वही  मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को  भी नगर निगम ने अभी तक मृतक कर्मचारियों को कोई आर्थिक सहायता या उनके आश्रितों को रोजगार नहीं दिया है। इससे नगर निगम  के कर्मचारियों में प्रशासन  के प्रति गहरी निराशा है, नगरपालिका कर्मचारी संघ, ने इससे पहले भी  निगम के आला अधिकारियों से बात कर सुरक्षा उपकरण देने व  मांगों  का  समाधान करने की अपील की थी लेकिन नगर निगम प्रशासन कुंभकरण की नींद में सोया हुआ है। और   कर्मचारी महामारी के दौर में जनता की सेवा में जुटे हैं। श्री शास्त्री ने कहा कि निगम प्रशासन   संवेदनहीन हो सकता है लेकिन  कर्मचारी संवेदनहीन नहीं है उन्होंने पुनह कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि मानवता के लिए यह घड़ी परीक्षा की घड़ी है इसलिए  कर्मचारी इस वैश्विक महामारी के दौर में जनता के साथ खड़े होकर ईमानदारी, निष्ठा एवं  कर्मठता के साथ कार्य करते रहें ।श्री शास्त्री ने नगर निगम प्रशासन  से भी अपील की है    कि  सुरक्षा उपकरण, समय पर वेतन देने एवं कर्मचारियों की आवश्यक मांगो एवं समस्याओं का समाधान करने के लिए भी रास्ता खोलें ।

No comments :

Leave a Reply