HEADLINES


More

कोरोना मरीजों के उपचार और व्यवस्था में लगे चिकित्सा संस्थानों को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Posted by : pramod goyal on : Saturday 8 May 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 8 मई। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने कोरोना मरीजों के उपचार और व्यवस्था में लगे चिकित्सा संस्थानों, कॉलेज, अस्पताल, क्वारंटाइन सैंटर, डिस्पैंसरी और ऑक्सीजन निर्माता यूनिट की मशीनरी को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए हिसार और दिल्ली जोन में जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।  


यह जानकारी देते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक डॉ बलकार सिंह ने आज बताया कि इन कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। सभी कंट्रोल रूम के मोबाइल नम्बरों को भी सार्वजनिक किया गया है। ये नम्बर 24 घंटे चालू रहेंगे। 

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अन्तर्गत आने वाले जिला स्तर पर स्थापित किए गए कंट्रोल रूम के मोबाइल नम्बरों को निम्नलिखित तालिका में दिया गया है :- 
जिला स्तर पर स्थापित 
कंट्रोल रूम 
मोबाइल नम्बर  

सिरसा कंट्रोल रूम 
9812556099 

फतेहाबाद कंट्रोल रूम 
8053299940 

हिसार कंट्रोल रूम 
9812452597 

जींद कंट्रोल रूम 
8221901531 

भिवानी कंट्रोल रूम 
8222882974 

दादरी कंट्रोल रूम 
9138290236 

रेवाड़ी कंट्रोल रूम 
8816888986 

नारनौल कंट्रोल रूम 
8059888214 

गुरूग्राम-1  कंट्रोल रूम 
7290038998 

गुरूग्राम-2 कंट्रोल रूम 
8929108428 

फरीदाबाद  कंट्रोल रूम 
9540954708 

पलवल/नूंह कंट्रोल रूम 
8059888404 

प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी संस्थानों व ऑक्सीजन बनाने वाले उद्योगों में बिजली आपूर्ति से सम्बन्धित कोई भी समस्या होने पर उपरोक्त नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है। सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा शिकायतों का निवारण या वैकल्पिक व्यवस्था त्वरित प्रभाव से करवाई जाएगी। इसके अलावा 1912 व 18001804334 टोल फ्री नम्बर पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

No comments :

Leave a Reply