HEADLINES


More

शाहाबाद में BJP सांसद की गाड़ी पर किसानों ने किया हमला

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 6 April 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 कुरुक्षेत्र में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद नायब सिंह सैनी पर किसानों ने हमला कर दिया। सैनी शाहाबाद में जननायक जनता पार्टी (JJP) के विधायक रामकरण काला के यहां पहुंचे थे। इसी दौरान भनक पाकर मौके पर पहुंचे किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। सांसद अपनी कार में निकलने लगे तो किसानों ने कार को घेरकर हमला कर दिया।

शाहाबाद में किसान JJP विधायक रामकरण काला के आवास पर धरने पर बैठे थे। इसी दौरान कुरुक्षेत्र के BJP सांसद नायब सिंह सैनी माजरी मोहल्ला में पार्टी के कार्यकर्ता इंद्रजीत के घर पहुंचे थे। वह अंदर चाय पी रहे थे तो किसानों को इसका पता चल गया और वो विधायक के आवास से उठकर सांसद का घेराव कर लिया। सांसद ने गाड़ी से निकलने की कोशिश की तो किसानों ने गाड़ी को घेर लिया। इसी बीच किसी ने पत्थर या दूसरी चीज मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। हालांकि इसके बाद सांसद वहां से निकल गए, लेकिन माहौल तनावपूर्ण है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

शाहाबाद भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी का गृहक्षेत्र है। इसी के चलते यहां किसान आंदोलन का केंद्र रहता है। अब किसान पिछले कई दिनों से विधायक रामकरण काला के आवास पर धरना दे रहे हैं। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी पहले भी कई बार भाजपा-जजपा नेताओं को लोगों के रोष को देखते हुए कार्यक्रमों से दूरी बनाकर रहने की बात कह चुके हैं। बावजूद इसके नेता कार्यक्रम कर रहे हैं। कुछ दिन पहले खेल मंत्री संदीप सिंह ने एक गुरुकुल में तय समय से एक दिन पहले कार्यक्रम किया था।


No comments :

Leave a Reply