HEADLINES


More

मानव सेवा समिति ने होली का पावन पर्व आनंद उत्सव के रुप में मनाया

Posted by : pramod goyal on : Thursday 25 March 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 होली के पावन पर्व पर मानव सेवा समिति ने बुधवार को डीएलएफ सेक्टर 10 स्थित तेरापंथ भवन में होली मंगल मिलन समारोह आनंद उत्सव के रूप में मनाया। जिसमें मानव परिवार के सभी सदस्यों ने भाग लेकर एक दूसरे को चंदन टीका  लगाकर, सम्मान पगड़ी पहनाकर होली की शुभकामनाएं दी और

सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम संयोजक मंडल

के अमर बंसल,संजीव शर्मा,अनूप गुप्ता, अमर खान, रमा सरना, सीमा मंगला, राज राठी, सुनीता बंसल, महिला सेल चेयरमैन उषा किरण शर्मा अन्य पदाधिकारी अरुण बजाज, पवन गुप्ता सुरेंद्र जग्गा,अरुण आहूजा, राजेंद्र गोयनका, प्रेम        पसरीजा आदि ने मानव परिवार के सदस्यों पर पुष्प वर्षा करके उनका सम्मान किया और उनके साथ ब्रज के रसिया आज बिरज में होली रे रसिया, तेरे मोटे-मोटे नैन नजर ना लग जाए आदि पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा कृष्ण की मनमोहक सुंदर झांकी के  ऊपर फूल वर्षा करके उनके साथ फूलों की होली रही। कार्यक्रम समापन पर सभी ने राजस्थानी भोज का आनंद लिया।

No comments :

Leave a Reply