HEADLINES


More

फरीदाबाद में बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप, ग्राहक परेशान

Posted by : pramod goyal on : Monday 15 March 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 बैंक यूनाईटेड फोरम ऑफ इंडिया के आहवान पर सोमवार से हरियाणा के फरीदाबाद जिले में कार्यरत करीब 50000 बैंक कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल में शामिल बैंक कर्मियों ने अपनी-अपनी बैंक शाखाओं के सामने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पंजाब नेशनल बैंक फरीदाबाद सर्कल के प्रधान प्रमोद मंगला व सचिव नवीन वोहरा ने बताया कि सभी बैंककर्मी केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ दो दिन की हड़ताल पर हैं। हड़ताल और विरोध का मुख्य कारण बैंकों का निजीकरण, एक दूसरे में बैंकों को मर्ज करना और केंद्र सरकार की श्रम नीतियां हैं। सरकार बैंक कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है।

दरअसल, पिछले दिनों केंद्र सरकार ने देश के चार सरकारी बैंकों को प्राइवेट बैंक बनाने की बात कही थी। इनमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और सेंट्रल बैंक शामिल हैं। फरीदाबाद में करीब 300 से अधिक बैंक शाखाएं हैं और इनमें करीब 50000 कर्मचारी कार्यरत हैं। यह सभी लोग मर्ज के खिलाफ हैं, इसलिए हड़ताल पर चले गए हैं। उनका कहना है कि यदि सरकार ने अपने निर्णय को वापस नहीं लिया तो उनका यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।


No comments :

Leave a Reply