HEADLINES


More

तेरापंथ महिला मंडल ने महिला दिवस पर महिला डॉक्टरों को किया सम्मानित

Posted by : pramod goyal on : Sunday 7 March 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में डीएलएफ सेक्टर 10 स्थित  तेरापंथ भवन में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें लॉकडाउन में कोरोना संक्रमित मरीजों की रात दिन सेवा करने के उत्कृष्ट कार्य के लिए ईएसआई हॉस्पिटल सेक्टर 7 की इंचार्ज डॉक्टर शिवाली व सर्वोदय हॉस्पिटल की श्वास व छाती रोग विशेषज्ञ डॉ मनीषा मेहंदीरत्ता को महिला प्रेरणा सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ शिवाली ने कहा कि सरकारी व प्राइवेट हॉस्पिटल के सभी डॉक्टरों व स्टाफ ने अपना कर्म व फर्ज समझकर अचानक आई इस विपदा में सेवा भाव से कार्य किया है इसमें सभी सामाजिक संस्थाओं विशेषकर तेरापंथ महिला मंडल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। दोनों महिला डॉक्टर को प्रशस्ति पत्र देकर, शाल व सम्मान पटिका पहनाकर  अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता नाहटा सहित सुमंगला बोरड, कमला लूनिया, गरिमा, चन्दा दुगड़,मंजू वैद, चंदा भंसाली,रंजू नोलखा, प्रेमलता गोलछा,आशा भंसाली आदि मौजूद रहीं।

No comments :

Leave a Reply