HEADLINES


More

राजेंद्र सिंह भाटी को सर्वसम्मति से लगातार पांचवीं बार प्रधान चुना गया

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 9 March 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

  फरीदाबाद।


सेक्टर 3 आवास कल्याण समिति के संपन्न हुए चुनाव में राजेंद्र सिंह भाटी को सर्वसम्मति से लगातार पांचवीं बार प्रधान चुना गया। ज्ञात रहे कि राजेंद्र सिंह भाटी पूर्व में बाटा कंपनी में नौकरी करते थे और मजदूरों की यूनियन के लीडर थे। नागरिकों का मत है कि राजेन्द्र सिंह भाटी हमेशा अपनी टीम को साथ लेकर काम करते हैं। उनका स्वभाव भी बहुत ही मधुर एवं मिलनसार है। अपने क्षेत्र वासियों की समस्याओं का समाधान बड़ी सहजता से करवा लेते हैं। करोना काल के दौरान उन्होंने करोना योद्धा के रूप में काम करते हुए सैक्टर तीन रेजिडेंट वेलफेयर फ़ेडरेशन के सहयोग से अपने सारे क्षेत्र को सैनेटाईज करवाया। लगभग दो महीने पहले सैक्टर तीन में गम्भीर रूप धारण कर चुकी सीवर समस्या का समाधान करवाने के लिए फेडरेशन के साथ मजबुती से काम कर समाधान करवाया। सेक्टर 3 रेजिडेंट वेलफेयर फैडरेशन के प्रधान सुभाष लांबा व सचिव रतनलाल राणा ने चुनी गई कमेटी के पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने समिति को फैडरेशन की तरह से पूर्ण सहयोग एवं समर्थन का भरोसा दिया है।


चुनाव अधिकारी उमेश मिश्रा व डी भारती की देखरेख में सर्व सम्मति से हुए चुनाव में राजेंद्र सिंह भाटी प्रधान के आलावा महासचिव रविन्द्र यादव, उपाध्यक्ष जसबीर मलिक, सचिव रामनिवास शर्मा, कोषाध्यक्ष अखिलेश सिंह, संयुक्त सचिव रामनिवास लावनिया, संयोजक प्रदीप कुमार शर्मा, प्रचार मंत्री उमेद सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य बीर सिंह, श्याम सिंह, शिवजी पाठक, जगदेव तिवारी व ज्ञानेश्वर यादव को चुना गया।

No comments :

Leave a Reply