HEADLINES


More

लवर से गायब महिला को पुलिस ने मिलाया उसके परिवार से

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 16 February 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 लगभग 4 महीने पहले अलवर क्षेत्र से लापता हुई महिला को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच के अमर सिंह ने उसके परिवार से मिलाकर महिला को परिवार के हवाले कर दिया है। यह महिला लापता होने के बाद फरीदाबाद के पाली गांव स्थित एक आश्रम में पहुंच गई थी। पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने महिला की खोजबीन करके उसके परिवार वालों को सूचना देकर महिला को सौंपने का काम किया।


पाली के अनादि सेवा  प्रकल्प आश्रम में बैठी यह महिला राजस्थान के अलवर जिले के एक गांव की रहने वाली है जो 4 महीने पहले अलवर से लापता हो गई थी। घूमते घूमते यह महिला पाली के अनादि अनाथ आश्रम में पहुंच गई जो आश्रम के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। क्राइम ब्रांच के अमर सिंह की माने तो सूचना मिलने के बाद जब उन्हें महिला के पास जाना हुआ तो उन्होंने सारी खोजबीन की और परिवार के लोगों को महिला के बारे में सूचित किया। अमर सिंह की मानें तो महिला को अब उसके परिवार के हवाले कर दिया गया है।

 आश्रम के प्रबंधक की माने तो करीब 4 महीने पहले फरीदाबाद पुलिस एक महिला को और उसके डेढ़ साल के बच्चे को उनके आश्रम में छोड़ कर गई थी। काफी पता करने के बाद भी महिला का पता आश्रम के प्रबंधकों को पता नहीं चल सका था। अभी कुछ दिन पहले महिला ने आश्रम से भागने की कोशिश की तो उसकी एक पोटली गिर गई और उसमें महिला के डाक्यूमेंट्स प्रबंधकों को मिल गए। इसके बारे में प्रबंधक कौन है पुलिस को सूचित किया। हरियाणा पुलिस के अमर सिंह ने जांच की और परिवार के लोगों को महिला के बारे में सूचित किया। परिवार के लोग आश्रम में पहुंच गए और उन्होंने महिला को अपने साथ ले जाने का काम किया। महिला के पति विक्रम की माने तो 4 महीने पहले उसकी पत्नी घर से निकल गई थी। अब हरियाणा पुलिस ने महिला और उसके बच्चे थे उन्हें मिलवा दिया है और वे इसके लिए हरियाणा पुलिस का आभार प्रकट करते हैं।

No comments :

Leave a Reply