HEADLINES


More

कुरुक्षेत्र जिले के गांव गुमथलागढू में मंगलवार को किसान महापंचायत हुई

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 9 February 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव गुमथलागढू में मंगलवार को किसान महापंचायत हुई। इस


में हजारों की संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे। इस दौरान टिकैत ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए कानून रद्द करवाकर ही रहेंगे। लाल किले पर प्रदर्शनकारियों को उकसाने के आरोपी दीप सिद्धू की गिरफ्तार पर टिकैत ने कहा कि सिद्धू की गिरफ्तार सही है। लेकिन, प्रधानमंत्री का भाषण गलत था।

टिकैत ग्रुप की तरफ से पिहोवा-कैथल मार्ग पर स्थित गांव गुमथलागढू की अनाज मंडी में मंगलवार को तीसरी किसान महापंचायत की गई। टिकैत दोपहर तीन बजे गुमथलागढू अनाज मंडी पहुंचे थे, जहां किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद टिकैत मंच पर पहुंचे और किसानों को संबोधित किया।

इससे पहले पहुंची पंजाबी सिंगर रुपिंदर हांडा ने मंच से हरियाणा गौरव सम्मान वापस करने का ऐलान किया। किसान लोक स्वराज पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व IPS रणबीर शर्मा भी किसानों को समर्थन देने महापंचायत में पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। पुलिस की तरफ से 5 नाके लगाए गए थे।

महापंचायत में हरियाणा ही नहीं, पंजाब और उत्तर प्रदेश से भी लोग आए। वहीं कुरुक्षेत्र आते हुए टिकैत रास्ते में पानीपत में रुके। लाल किले पर केसरिया झंडा फहराने के आरोपित दीप सिद्धू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पर टिकैत ने कहा कि यह सही कार्रवाई हुई है, लेकिन प्रधानमंत्री का भाषण गलत है।

No comments :

Leave a Reply