HEADLINES


More

बिजली निजीकरण के प्रस्तावित अमेंडमेंट बिल 2021 के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का फरीदाबाद में व्यापक असर रहा

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 3 February 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,


3 फरवरी। बिजली निजीकरण के प्रस्तावित अमेंडमेंट बिल 2021 के खिलाफ बुधवार को बिजली कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का फरीदाबाद में व्यापक असर रहा। जिसके कारण अधिकतर सब डिवीजनों में पब्लिक डिलिंग से जुड़े कार्य बुरी तरह प्रभावित रहे। बिजली बिलों, मीटर बदलवाने और बिजली की शिकायतों का निवारण नही हो पाया। सर्कल में 11 केवी के 23 फीडर भी ब्रेक डाउन रहे। जिसके चलते उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित आल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के नीतिगत निर्णय के तहत आवश्यक सेवाओं को बाधित नही किया गया। उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए हड़ताली कर्मचारियों ने हड़ताल पर रहते ब्रेक डाउन फीडरों को चालू करने का कार्य भी किया।

हड़ताल की सफलता का दावा करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, एएचपीसी वर्कर यूनियन के उपाध्यक्ष सतपाल नरवत, केन्द्रीय कमेटी के सदस्य शब्बीर अहमद गनी, सर्कल सचिव अशोक कुमार व रामचरण पुष्कर ने बताया कि
बिजली की हड़ताल का सबसे ज्यादा प्रभाव खेड़ी कलां, बदरौला, इंडस्ट्रीयल एरिया सेक्टर 6, छायंसा,मुथरा रोड़,एनएच 1,एनएच 2,एनएच 5, एनएच 4,पाली, सिटी-2 सब डिवीजन और बल्लभगढ़ डिवीजन व सर्कल आफिस में रहा। हड़ताली कर्मचारियों ने सुबह अपने अपने कार्यालयों में प्रदर्शन किए। इस प्रदर्शनों के बाद हड़ताली कर्मचारियों ने सेक्टर 23 एसई कार्यालय में एकत्रित हुए और आम सभा का आयोजन किया। जिसको सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इंम्पलाईज फैडरेशन के वित्त सचिव श्रीपाल सिंह भाटी, एसकेएस जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर,डिगम्बर डागर आदि ने संबोधित किया।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, सीटू के उपाध्यक्ष बीरेंद्र डंगवाल, एसकेएस के जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर,उप प्रधान अतर सिंह केशवाल, अन्य विभागों के नेता सुनील चिंडालिया, गुरुचरण गाडियां, सुभाष देसवाल, रविन्द्र नागर आदि के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए सर्कल आफिस में पहुंचे और एकजुटता प्रकट की। हड़ताली कर्मचारियों ने केन्द्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए (सोहना-हार्डवेयर )सेक्टर 22-23 रोड़ पर जुलूस निकाला। जिसका नेतृत्व बिजली कर्मचारी नेता भूप सिंह, गिरीश राजपूत,डिगम्बर सिंह, रमेश तेवतिया, कृष्ण कुमार, सतीश छाबड़ी,करतार सिंह,दिनेश शर्मा व असरफ खान आदि कर रहे थे।

No comments :

Leave a Reply