HEADLINES


More

बिजली अमेंडमेंट बिल 2021 पारित करने के खिलाफ बिजली कर्मचारी कल 3 फरवरी को हड़ताल करेंगे

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 2 February 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,2 फरवरी।


बिजली वितरण प्रणाली का निजीकरण करने के लिए बजट सत्र में बिजली अमेंडमेंट बिल 2021 पारित करने के खिलाफ बिजली कर्मचारी कल 3 फरवरी को हड़ताल करेंगे। इस हड़ताल का इंजीनियरों ने भी समर्थन करने का फैसला लिया है। फैसला के तहत अभियंता भी हड़ताल का समर्थन करते हुए कार्य बहिष्कार करेंगे। बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल और अभियंताओं के कार्य बहिष्कार के चलते बुधवार को बिजली कार्यालयों में पब्लिक डिलिंग से संबंधित कार्यों पर प्रभाव पड़ेगा। हड़ताल के चलते बिजली बिलों व बिजली खराबी शिकायतों के निवारण में परेशानियां पैदा होगी। नेशनल कोर्डिनेशन कमेटी आफ इलैक्ट्रिसिटी इंम्पलाईज एंड इंजीनियर (एनसीसीओईईई) के संयोजक व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि हड़ताल में आवश्यक सेवाओं को बाधित नही किया जाएगा। अगर किसी कारण आवश्यक सेवाएं बाधित हुई तो कर्मचारी हड़ताल पर रहते हुए उन्हें बहाल करने का कार्य करेंगे। उन्होंने यह ऐलान बदरौला सब डिवीजन में आयोजित गेट मीटिंग में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए किया। मंगलवार को भी जन संपर्क अभियान के तहत कर्मचारियों से उनके कार्यस्थलों पर पहुंच कर हड़ताल में शामिल होने का आग्रह किया गया। मीटिंग में प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल नरवत, कृष्ण कुमार, गिरीश राजपूत,डिगम्बर, सुरेन्द्र शर्मा व असरफ खान आदि मौजूद थे।


सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित आल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के केन्द्रीय कमेटी के सदस्य शब्बीर अहमद गनी, सर्कल सचिव अशोक कुमार, रामचरण, यूनिटों के प्रधान रमेश तेवतिया, भूपसिंह, सतीश छाबड़ी व दिनेश शर्मा ने बताया कि बुधवार को हड़ताली कर्मचारी करके अपने अपने कार्यालयों पर केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद हड़ताली कर्मचारी सेक्टर 23 सर्कल कार्यलय पर एकत्रित होकर आम सभा आयोजित करेंगे। जिसको सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री संबोधित करेंगे। आम सभा के बाद बिजली कर्मचारी शहर में जुलूस निकालेंगे। आम सभा में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बेनर तले अन्य विभागों के कर्मचारी भी शामिल होंगे।

No comments :

Leave a Reply