HEADLINES


More

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन जिला कार्यकारिणी फरीदाबाद की बैठक में आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई

Posted by : pramod goyal on : Friday 15 January 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 15 जनवरी ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन जिला कार्यकारिणी फरीदाबाद की बैठक में  आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई।यह बैठक टाउन पार्क में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान दिनेश कुमार पाली ने की। जबकि संचालन जिला सचिव महेंद्र सिंह  मांडोठिया ले किया। इस बैठक में सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल और ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के


राज्य प्रधान एवं सीटू  राज्य कमेटी के सदस्य देवी राम विशेष रूप से उपस्थित थे। कर्मचारियों ने जिला  प्रशासन पर उनकी मांगों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि फरीदाबाद जिले में कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पहचान पत्र जारी नहीं किए गए हैं। जबकि दूसरे जिलों में खंड विकास एंड पंचायत अधिकारियों के द्वारा अपने कर्मचारियों को आईडेंटिटी कार्ड दे दिए गए हैं। इतना ही नहीं फरीदाबाद में कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को ईएसआई और पीएफ की सुविधा से भी वंचित रखा गया है। जबकि सरकार ने इन कर्मचारियों को यह सुविधा दे दी है। इसके लिखित आदेश भी जारी कर दिए गए। लेकिन फरीदाबाद के पंचायत और विकास अधिकारी कर्मचारियों के कार्यों को करने में दिलचस्पी नहीं लेते हैं। इन कर्मचारियों को बीडीपीओ के कार्यालयों के द्वारा सितंबर 2019 से  से दिसंबर 2019 तक का बढ़ा हुआ वेतन का एरियर जो 5450 रुपए बनता है। इसका भी भुगतान नहीं किया गया। जबकि प्रदेश के दूसरे जिलों में इस वेतन की अदायगी कर दी गई है। यूनियन ने आज कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करने के विरोध में आगामी 19 जनवरी को बीडीपीओ फरीदाबाद और 20 जनवरी को बीडीपीओ  तिगांव और 22 जनवरी को बीडीपीओ बल्लभगढ़ के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन और धरना देने का ऐलान किया। बैठक में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को वर्ष 2019 में संपन्न हुए राज्य विधान सभा चुनाव के दौरान की गई ड्यूटी का वेतन भी नहीं देने का मुद्दा भी उठाया गया। जबकि दूसरे विभागों के कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी का एलाउंस दे दिया गया था। आज की बैठक में गांव में घर-घर से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों को भी सरकार की तरफ से रखने की मांग की गई अभी तक इन कर्मचारियों को ठेकेदार के द्वारा रखवाया गया है। बैठक में तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में प्रस्ताव पास किया गया। आज की बैठक को जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार,  तिगांव के प्रधान सुनील कुमार, राजू, नरेश, राजेश ने  भी भाग लिया।


No comments :

Leave a Reply