HEADLINES


More

मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब पानीपत में नहीं, पंचकूला में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

Posted by : pramod goyal on : Monday 25 January 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का गणतंत्र दिवस समारोह का कार्यक्रम रद्द हो गया है। अब मुख्यमंत्री पानीपत में ध्वजारोहण नहीं करेंगे। बल्कि वे अब पंचकूला में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्यातिथि होंगे। वहीं पानीपत में अब चीफ सेक्रेटरी तिरंगा फहराएंगे। राज्यपाल प्रो. सत्यदेव नारायण आर्य अब पंचकूला की बजाय राजभवन में तिरंगा फहराएंगे। अंबाला में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम में भी बदलाव हो सकता है।

विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा महेंद्रगढ़, शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुरुग्राम, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा रेवाड़ी, कृषि मंत्री दलाल रोहतक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव झज्जर, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा फतेहाबाद में ध्वज फहराएंगे। स्वास्थ्य लाभ ले रहे गृहमंत्री अनिल विज किसी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नहीं होंगे। 26 जनवरी की शाम राजभवन में एट होम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


No comments :

Leave a Reply