HEADLINES


More

किसानों की गिरफ्तारी और लाठीचार्ज करने की कड़े शब्दों में निंदा की

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 26 January 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 26 जनवरी सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल मोहना गांव के किसानों की ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए दिल्ली की ओर कूच  करते हुए   गिरफ्तारी और उन पर लाठीचार्ज करने की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने बताया कि मोहना गांव में रात से ही पुलिस ने डेरा डाल रखा था। जब किसान सवेरे मोहना गांव से दिल्ली की ओर कूच कर रहे थे तो पहले उन्हें फतेहपुर बिल्लौच में रोक लिया गया। पुलिस ने वहां पर भारी अवरोधक लगा रखे थे। किसानों के तीखे विरोध के बाद फतेहपुर बिल्लौच से पुलिस ने बैरी गेट हटा दिए। उसके बाद शाहपुरा गांव के पास फिर से अवरोधक लगा दिए।  कि


सानों ने इसका विरोध किया तो किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इतना ही नहीं पुलिस ने तीन ट्रैक्टरों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने वहां पर लाठीचार्ज करके किसानों को तितर-बितर किया। जिन किसानों को गिरफ्तार किया गया उसमें योगेश और ब्रह्मजीत शामिल है। इन किसानों के साथ जवा के ट्रैक्टर भी परेड में थे। डंगवाल ने फरीदाबाद पुलिस की गणतंत्र दिवस के दिन  की गई इस कार्रवाई  की आलोचना करते हुए बताया कि जब पहले ही दिल्ली पुलिस ने परवल के किसानों के लिए  रूट तय कर दिए थे। तो फरीदाबाद की पुलिस ने किसानों को नहीं रुकना चाहिए था। क्योंकि दिल्ली  पुलिस के साथ सरिता विहार चौक तक पलवल के किसानों को आने की इजाजत मिल गई थी। जो लगभग 80 किलोमीटर का सफर बनता था। किसानों को फरीदाबाद आने देना चाहिए था  जैसे ही फरीदाबाद की सीमा पर पलवल के किसान पहुंचे तो उनके ऊपर सीकरी गांव में बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया। उन्होंन बताया कि पलवल के जत्थे में कई किसानों को चोट पहुंची है। कई ट्रैक्टर तोड़ दिए हैं। उन्होंने इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया है। और फरीदाबाद पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में आंदोलन करने की चेतावनी दी।


No comments :

Leave a Reply