HEADLINES


More

बिजली कर्मचारी 3 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे

Posted by : pramod goyal on : Sunday 31 January 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,31 जनवरी।


बिजली कर्मचारी बिजली संशोधन बिल 2020 को वापस लेने, ठेका कर्मचारियों को पक्का करने व पुरानी पेंशन,डीए व एलटीसी बहाली आदि मांगों को लेकर 3 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। हड़ताल को सफल बनाने के लिए आल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन ने सोमवार से पूरी ताकत झोंकने का फैसला लिया है। यह जानकारी देते हुए केन्द्रीय कमेटी के सदस्य शब्बीर अहमद गनी, सर्कल सचिव अशोक कुमार, एनआईटी यूनिट प्रधान भूपसिंह व गिरीश राजपूत ने बताया कि सोमवार को सर्कल आफिस पर आम सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसको सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष व एएचपीसी वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष लांबा बतोर मुख्य वक्ता संबोधित करेंगे और कर्मचारियों में हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान करेंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार व मंगलवार को सभी आफिस में गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 3 फरवरी को होने वाली हड़ताल का आह्वान नेशनल कोर्डिनेशन कमेटी आफ इलैक्ट्रिसिटी इंम्पलाईज एंड इंजीनियर ने किया है। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधक आनलाइन ट्रांसफर पालिसी के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। बिजली निगमों में सरकार के आदेशों के बावजूद ठेका कर्मचारियों की पिछली हड़ताल अवधि का अवकाश स्वीकृत कर वेतन नही दिया गया है। डाटा एंट्री ऑपरेटर के वेतनमान में दो साल से एक पैसे की बढ़ोतरी नही की गई है। एक्सीडेंट होने पर सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग न करने का बहाना बनाकर ठेका कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हड़ताल में अन्य मुद्दों के साथ ही इन मांगों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।


No comments :

Leave a Reply