HEADLINES


More

दिव्यांग बच्चे आशीष को व्हीलचेयर व वॉकर प्रदान किया

Posted by : pramod goyal on : Thursday 3 December 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 3 दिसम्बर। रोटरी क्लब फरीदाबाद सेंट्रल ने आज एक ऐसे बच्चे के जन्मदिन के मौके पर उसके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी जो जन्म के बाद से ही अपने पैरों से चेलने में सक्षम नहीं था। क्लब ने आज उसे व्हीलचेयर और वॉकर प्रदान किया गया, जिन्हें देखकर बच्चा झूम उठा।

उक्त जानकारी देते हुए क्लब के प्रधान जगदीश सहदेव ने बताया कि उक्त कार्यक्रम सेक्टर-15 स्थित रोटेरियन किशोर बहल के निवास पर आयोजित किया गया, जिसमें दिव्यांग बच्चे आशीष को व्हीलचेयर व वॉकर प्रदान किया गया।  व्हीलचेयर क्लब द्वारा प्रायोजित किया गया जबकि वॉकर रोटेरियन किशोर बहल द्वारा उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि आज उपलब्ध कराए गए इन उपकरणों की सहायता से बालक को जिंदगी को सुगम बनाने में सुविधा होगी। रोटेरियन जगदीश सहदेव ने कहा कि मानवता की सेवा ही सब से बड़ा धर्म है और उनके क्लब द्वारा गरीबों, जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों के लिए कार्य किए जा रहे हैं।
इस मौके पर रोटेरियन जेएस गुप्ता, प्रेम अमर, ओपी गुलाटी, अनिल राहत, किशोर बहल, आईपी सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।


No comments :

Leave a Reply