HEADLINES


More

किसान संघर्ष समिति ग्रेटर फरीदाबाद ने नये कृषि सुधार कानून का समर्थन किया

Posted by : pramod goyal on : Monday 14 December 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


नहरपार ग्रेटर फरीदाबाद के किसानों की एक बैठक गांव बड़ौली में आयोजित की गई जिसमें आस पास के गांवों के किसानों ने भाग लिया और नऐ कृषि सुधार कानून का समर्थन किया। बैठक की अध्यक्षता किसान संघर्ष समिति ग्रेटर फरीदाबाद के अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ऐडवोकेट ने की उन्होंने बैठक में बोलते हुए कहा कि यह कृषि सुधार कानून किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायक है, राजनितिक स्वार्थ के लिए कृषि विधेयक पर किसानों को कुछ राजनितिक पार्टिया गुमराह कर रही हैं, 

पहलवान नेहपाल सिंह चन्दीला ने कहा कि ने इस नये कृषि सुधार कानून का समर्थन करते है यह कृषि कानून किसानों की उन्नति के लिए लाया गया है इन कानूनों से जहां किसान अपनी फसलों की देशभर में अपनी बिी के लिए स्वतंत्र होंगे वहीं किसानों को फसलों की बिी हेतु बड़ा बाजार भी उपलब्ध होगा। वर्षो बाद अब कृषि कानूनों में सुधार होने से ना केवल बाजार का दायरा बढ़ेगा बल्कि किसानों को अपनी फसल का अच्छा भाव भी मिल पाऐंगा। किसानों को इन कानूनों को बारीकी से समझने की जरूरत है। पहले किसानों को ऐसे मकड जाल में फसा रखा था जिससे उन्हों फसलों को मनचाहे दामों पर बेचने से रोक रखा था। तीनों कृषि कानूनों के बिल के समर्थन में किसानों ने बेनर हाथ में लेकर ग्रामीणों को नये कृषि कानून के बारे में जागरूक किया और किसानों ने अपना सर्मथन केन्द्र सरकार को दिया इस मौके पर राजेन्द्र बैंसला, वीरपाल, मिति चन्द, ब्रहमदत्त, गजराज चन्दीला, रनसिंह, पलवान, अशोक, महीपाल, नरेन्द्र, डालू चन्द, नरेश, महेश, सुन्दर, प्रदीप, कर्मवीर, रामबीर, गौरख राम, विजय, राम दयाल, कुलवीर, कुलदीप, गजराज आदि किसान मौजूद थे।


No comments :

Leave a Reply