HEADLINES


More

फतेहपुर तगा और खोरी जमालपुर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 29 December 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 29 दिसंबर तीन कृषि कानूनों को रद्द करने,न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी एवम् अन्य मांगों को लेकर  देश के किसान आंदोलन के समर्थन में आज मंगलवार को जनवादी महिला समिति जिला समिति फरीदाबाद के बैनर तले फतेहपुर तगा और खोरी जमालपुर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए।  इन विरोध सभाओं को  सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने संबोधित किय। यहां पर उपस्थित मजदूरो को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने केंद्र सरकार पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार किसान आंदोलन की अनदेखी कर रही है। नित नए कार्यक्रम घोषित किए जा रहे हैं। लेकिन किसानों की भूमि को लेकर चल रहे। आंदोलन को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा  सरकार ने पंजाब की तरफ से आ रहे किसानों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। आंदोलनरत किसानों के ऊपर अश्रु गैस, मशीन के द्वारा पानी की बौछार और पुलिस  से  लाठीचार्ज करवाया गया। केंद्र सरकार ने मजदूरों के लिए बनाए गए श्रम कानूनों में संशोधन कर दिया। केंद्र सरकार  खेती किसानी की बर्बादी के लिए  आनन-फानन में तीन कृषि कानूनों को पास कर दिया।  उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आम जनता की बातों को सुना जाना चाहिए लेकिन केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में इन बिलों को बिना बहस के ही कानूनी रूप प्रदान कर दिया। जबकि देश का अन्नदाता किसान इन तीनों कानूनों  से सहमत नहीं है। फिर भी केंद्र की सरकार किसानों की मांगों को अमलीजामा नहीं पहना रही है। इन नीतियों के खिलाफ  देश  के लाखों किसान सड़कों  पर उतरे हुए है। इनकी सुनवाई नहीं हो रही। कड़ाके की ठंड के बावजूद किसान ने आर पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। जब तक इन कृषि कानूनों को रद्द करने किया जाता तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। किसानों के आंदोलन के समर्थन में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन जिला कमेटी फरीदाबाद ने  कल 30 जनवरी को सभी कारखानों के गेट के सम्मुख विरोध सभा और केंद्रीय परियोजनाओं के कर्मियों के कार्यालयों के सामने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इन प्रदर्शनों को सीटू के जिला कमेटी के नेता संबोधित करेंगे। सीटू की जिला कमेटी ने किसान आंदोलन के लिए गांव देहात में सभाएं करने का निर्णय भी लिया है इस निर्णय के तहत धोज, आलमपुर, खोरी सिरोही, फतेहपुर तागा, कुरेशीपुर, पाखल, पावटा में सभाएं की जाएंगी। आज की विरोध सभाओं को शाहीन परवीन, शहाबुद्दीन, जमल खान, निजरबी,  गीता, साहू न ने भी संबोधित किया।


No comments :

Leave a Reply