HEADLINES


More

किसानों ने पानीपत को दो टोल को फ्री करा दिया

Posted by : pramod goyal on : Friday 25 December 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को किसानों ने पानीपत को दो टोल को फ्री करा दिया। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान कुलदीप बलाना के नेतृत्व में किसान सबसे पहले डाहर टोल प्लाजा पहुंचे। यहां पुलिस पहले से ही तैनात थी। हालांकि पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास नहीं किया।

10:30 बजे टोल कर्मी अपने-अपने बूथ में आने-जाने वाले वाहनों से टोल वसूल रहे थे। किसान नेताओं ने टोल कर्मियों से बैरिकेड उठाने के लिए कहा। बैरिकेड न उठाने पर किसानों ने खुद ही हटा दिए। आने-जाने वाले वाहन फ्री गुजरने लगे।

बता दें कि अन्नदाता बीते एक महीने से सड़कों पर है। हरियाणा-दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर किसानों ने कॉलोनियां बसा दी हैं। पंजाब और हरियाणा का लाखों किसान आंदोलन कर रहा है। आंदोलित किसानों ने 25 दिसंबर से तीन दिन के लिए देशभर के टोल प्लाजा को फ्री करने की घोषणा की थी। इससे पहले एक दिन के लिए टोल प्लाजा फ्री कराए गए थे।


No comments :

Leave a Reply