HEADLINES


More

राष्ट्रीय लोक अदालत में एक हजार 943 केसों का किया निपटारा

Posted by : pramod goyal on : Sunday 13 December 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,13 दिसम्बर। स्थनीय न्यायिक परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में एक हजार 943 केसों का किया निपटारा लोगों की आपसी सहमति से किया गया। यह जानकारी देते हुए चीफ जुडिशियल मैजिस्ट्रेट कम् जिला वि


धिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मंगलेश कुमार चौबे ने देते हुए बताया कि स्थानीय जिला न्यायालय में न्यायमूर्ति पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार हरियाणा लीगल सेवा प्राधिकरण की कार्यकारी अध्यक्ष और न्यायमूर्ति दया चौधरी के मार्ग दर्शन में शनिवार को  राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न अदालतों में विचाराधीन एक हजार 943 केसों का निपटारा  जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष डीएलएसए दीपक गुप्ता के मार्गदर्शन में तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कम् सचिव डीएलएसए मंगलेश कुमार चौबे की देखरेख में किया गया।

 राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों की आपसी सहमति से केसों का निपटारा किया जाता है। स्थानीय न्यायालय परिसर में विभिन्न  12 बेंचों का गठन किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालतों में विचाराधीन केसों से सम्बंधित लोगों/ वादियों और पैनल अधिवक्ताओं को समन्वय के लिए नियुक्त किया गया।
 मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मंगलेश कुमार चौबे ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में 5371 आए थे। जिनमें से विभिन्न अदालतों में 1943 मामलों का निपटारा लोगों की आपसी सहमति से किया गया।

No comments :

Leave a Reply